फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: वडोदरा में मिले फडणवीस-शिंदे! हिरासत में तीस्ता सीतलवाड़, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

Sat, 25 Jun 2022 08:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं दिनभर की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
महाराष्ट्र की सियासत में खींचातान जारी है। एक तरफ गुवाहाटी में बैठे एकनाथ शिंदे और उनके साथ गए विधायकों ने उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं। दूसरी ओर शिवसेना ने भी विधानसभा उपाध्यक्ष के जरिए 16 बागी विधायकों को नोटिस जारी करवा दिया है। इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का एलान किया है। आइए पढ़ते हैं दिनभर की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 6
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
क्या वडोदरा में हुई फडणवीस-शिंदे की मुलाकात?
महाराष्ट्र संकट को लेकर लगातार नई-नई खबरें छनकर सामने आ रही हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस कल रात इंदौर होकर वडोदरा गए थे। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे भी गुवाहाटी से निकलकर वडोदरा पहुंचे थे। लोकेशन के बारे में किसी को पता नहीं चले, इसलिए फडणवीस ने इंदौर का रास्ता चुना। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
तीस्ता सीतलवाड़
तीस्ता सीतलवाड़ को ATS ने हिरासत में लिया
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यह कहते हुए जाकिया जाफरी की याचिका खारिज कर दी थी कि कानून का दुरुपयोग करना ठीक नहीं। इस दौरान कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ का भी जिक्र किया था। इसके अगले दिन शनिवार को गुजरात एटीएस सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के मुंबई स्थित घर पहुंची। उन्हें हिरासत में लिया गया है। सीतलवाड़ को सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ले जाया गया। एटीएस की टीम उन्हें लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
भ्रष्टाचार में गिरफ्तार आईएएस के बेटे की मौत
भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब के आईएएस अधिकारी संजय पोपली के इकलौते बेटे कार्तिक पोपली (26) की शनिवार को चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कार्तिक के सिर में गोली लगी है। कार्तिक को 7.62 एमएम की गोली लगी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कार्तिक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
मायावती ने दिया एनडीए उम्मीदवार को समर्थन
राष्ट्रपति चुनाव में बसपा प्रमुख मायावती ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का एलान किया है। मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
netflix - फोटो : Social Media
नेटफ्लिक्स ने 300 कर्मचारियों को हटाया
बीते कुछ समय से छंटनी के लिए चर्चा में रही जानी-मानी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की है। खबरों के मुताबिक छंटनी के दूसरे दौर में कंपनी ने लगभग 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें