फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: पाकिस्तान के सियासी संकट पर सुप्रीम फैसला, बिहार में भाजपा का जलवा कायम, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Thu, 07 Apr 2022 08:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान में जारी सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाने वाला है। वहीं, बिहार में हुए एमएलसी चुनाव में एनडीए भारी पड़ी है और उसने 24 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
पाकिस्तान में जारी सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाने वाला है। वहीं, बिहार में हुए एमएलसी चुनाव में एनडीए भारी पड़ी है और उसने 24 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 7
इमरान खान - फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान का सियासी संकट
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भंग करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने नेशनल असेंबली की तरफ से तीन अप्रैल को डिप्टी स्पीकर की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव रद्द किए जाने के फैसले को असंवैधानिक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान का राष्ट्रपति से संसद भंग करने का आग्रह भी पूरी तरह गैरकानूनी था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
राज्यसभा में राजनाथ सिंह - फोटो : संसद टीवी
11-12 अप्रैल को अमेरिका का दौरा करेंगे जयशंकर और राजनाथ सिंह
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 और 12 अप्रैल को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। बागची ने बताया कि रक्षा मंत्री और विदेश मत्री चौथे भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय टू प्लस टू वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इसका आयोजन 11 अप्रैल को वाशिंगटन डीसी में होना है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
संयुक्त राष्ट्र महासभा - फोटो : एएनआई
रूस को मानवाधिकार परिषद से निकालने पर होगा मतदान
यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (यूएनएचआरसी) से रूस को बाहर करने की मांग की जा रही है। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में आज मतदान होगा। इसके लिए विशेष आपातकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
पुलवामा में आतंकियों ने फिर गैर स्थानीय युवक को बनाया निशाना
पुलवामा में आतंकियों ने गैर कश्मीर चालक को गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। आतंकी हमले की सूचना के बाद यादेर गांव के पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। दशहतगर्दों को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक की दाहिनी जांघ पर गोली लगी है। वह पंजाब के पठानकोट का रहने वाला है। उसकी पहचान सोनू शर्मा पुत्र बनारसी दास के तौर पर हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
ईडी ने दिल्ली में उमर अब्दुल्ला से की पूछताछ
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली में पूछताछ की। पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ईडी ने मुझ पर कोई आरोप नहीं लगाया। उन्होंने मुझे 12-13 साल पुराने एक मामले की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था। जितना हो सकता था मैंने उन्हें जवाब दिया। आगे अगर उन्हें पूछताछ के लिए मेरी जरूरत होगी तो मैं उनकी और मदद करूंगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
बिहार एमएलसी चुनाव के नतीजे घोषित
बिहार में हुए एमएलसी चुनाव में एनडीए भारी पड़ी है और उसने 24 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बार 24 सीटों के लिए 187 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। भाजपा 8 सीटों से साथ सबसे आगे रही जबकि राजद को 6 और जदयू को 4 सीटें मिलीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें