फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: पीएम ने की मन की बात और पाकिस्तान में अभी इमरान का इस्तीफा नहीं, पढें देश-दुनिया की खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

Sun, 27 Mar 2022 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की अटकलों पर भी विराम लग गया। वहीं, फिल्म केजीएफ-2 का शानदार ट्रेलर भी जारी किया। आइए एक ही जगह और एक ही क्लिक पर पढ़ें रविवार की देश-दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन
1 of 8
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की अटकलों पर भी विराम लग गया। वहीं, फिल्म केजीएफ-2 का शानदार ट्रेलर भी जारी किया। आइए एक ही जगह और एक ही क्लिक पर पढ़ें रविवार की देश-दुनिया की अहम खबरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पीएम मोदी - फोटो : ANI
'मन की बात' में क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 30 लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य प्राप्त किया है जो कि ऐतिहासिक है। पहली बार सुनने में लगता है कि ये अर्थव्यवस्था से जुड़ी बात है, लेकिन ये, अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा, भारत के सामर्थ्य, भारत की क्षमता से जुड़ी बात है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 8
DRDO - फोटो : Social Media
सतह से हवा में मार करने वाली दो मिसाइलों का सफल परीक्षण
भारत ने रविवार को सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूसरी की दो मिसाइलों (एमआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया। सेना के लिए तैयार इन मिसाइलों को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से सुबह 10.30 बजे दागा गया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 8
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
देशव्यापी हड़ताल : दो दिन बंद रहेंगे बैंक
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कामगार संगठनों ने 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक संघों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए सोमवार और मंगलवार को बैंक बंद रखने का फैसला किया है। दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल और बैंकों की बंदी के चलते बैंकिंग, परिवहन, रेलवे, रक्षा और बिजली आपूर्ति जैसी सेवाओं पर असर पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 8
CAPF CL - फोटो : Amar Ujala
गृह मंत्रालय की तैयारी: सीएपीएफ जवानों के लिए खुशखबरी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पेश किया गया एक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव सीएपीएफ जवानों को उनके परिवार के साथ कम से कम 100 दिन बिताने की अनुमति देगा। उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रस्ताव जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस व्यापक नीति की रूपरेखा तैयार की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 8
KGF Chapter 2 - फोटो : insta
केजीएफ 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर फिल्म केजीएफः चैप्टर 1 की सफलता के बाद अब दर्शक इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने पहले ही इसके कई पोस्टर्स जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में अब दर्शक इसके ट्रेलर के लिए बेताब हैं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। मेकर्स ने रविवार को फिल्म के दूसरे भाग का ट्रेलर जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 8
इमरान खान - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान: इमरान ने विपक्ष के तीन नेताओं को बताया चूहा
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद में एक विशाल रैली में शामिल हुए। यहां उन्होंने विपक्ष पर जबरदस्त हमले बोले। इमरान ने रैली में साफ कर दिया कि वे इस्तीफा नहीं देंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

8 of 8
मुकेश सहनी (फाइल) - फोटो : ANI
नीतीश की कैबिनेट से बाहर किए गए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी
बिहार में उपचुनाव को लेकर मची उठापटक के बीच रविवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी को नीतीश कुमार कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें