दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। वहीं रोहित की मुंबई को एक बार फिर पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
1 of 10
आईपीएल 2022 दूसरे दिन की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर विजयी आगाज किया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम ने 18.2 ओवरों में 179 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 48 रन ललित यादव ने बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने भी 38 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस मैच में दिल्ली के टिम साइफर्ट दो बार सुपरमैन की तरह फील्डिंग करते नजर आए। पहले उन्होंने एक बेहतरीन कैच पकड़ा फिर एक छक्का भी रोका।
यहां हम आईपीएल के दूसरे दिन के खास लम्हों के बारे में बता रहे हैं। टिम साइफर्ट के अलावा बल्ले से कमाल करने वाले अक्षर पटेल ने ललित यादव ने मैच के बाद भी जमकर मस्ती की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली और मुंबई के बीच मैच में दिल्ली के टिम साइफर्ट ने कमाल की फील्डिंग की। मैच की पहली पारी के 16वें ओवर में कुलदीप की गेंद पर पोलार्ड ने बड़ा शॉट खेला था। गेंद और बल्ले के बीच संपर्क बहुत अच्छा नहीं था, लेकिन गेंद साइफर्ट से काफी दूर थी। उन्होंने बेहतरीन डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा और पोलार्ड को पवेलियन भेज दिया। उनका यह कैच टूर्नामेंट के अब तक के सबसे बेहतरीन कैच में शामिल है।
विज्ञापन
3 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : सोशल मीडिया
टिम साइफर्ट ने मैच के दौरान बाउंड्री में भी शानदार फील्डिंग की और एक छक्का रोका। इसके बाद उन्होंने बल्ले से भी कमाल किया और दिल्ली की तेज शुरुआत दी। हालांकि, वो इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की इससे सभी को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।
4 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली कैपिटल्स के लिए कमाल की पारी खेलने वाले अक्षर पटेल और ललित यादव मैच के बाद भी खूब मस्ती करते नजर आए। दोनों ने साथ में बातचीत की और बताया कि मैच के दौरान वो दोनों क्या सोच रहे थे।
विज्ञापन
5 of 10
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने चार ओवरों में 18 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके लिए पिछले कुछ साल बहुत अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन इस सीजन उन्होंने शानदार शुरुआत की है। अगर कुलदीप इसी लय में गेंदबाजी करते हैं तो टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं। इस मैच में उन्होंने रोहित और पोलार्ड जैसे बड़े खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
6 of 10
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के लिए ईशान किशन अंत तक क्रीज पर जमे रहे और अपनी टीम का स्कोर 177 तक ले गए। उन्होंने 48 गेंद में 81 रन की शानदार पारी खेली। इसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। 15.25 करोड़ में बिकने वाले ईशान किशन ने अपनी कीमत के अनुसार पहले मैच में कमाल की बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
7 of 10
बेसिल थंपी
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले मैच में जसप्रीत बुमराह और डेनियल सम्स बहुत महंगे रहे। इन दोनों खिलाड़ियों जमकर रन लुटाए, लेकिन बेसिल थंपी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 35 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
8 of 10
अक्षर पटेल और ललित यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के लिए ललित यादव ने 38 गेंद में 48 रन बनाए। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 17 गेंद में 38 रन बनाए। इन दोनों ने सातवें विकटे के लिए 75 रन जोड़कर अपनी टीम को मैच जिता दिया। आखिरी के ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और बुमराह सम्स जैसे दिग्गजो गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बनाए।
9 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : Iplt20.com
दिल्ली ने 18.2 ओवर में यह मैच जीत लिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि यह टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाएगी, लेकिन ललित यादव ने कमाल का खेल दिखाया। पहले उन्होंने धीमे अंदाज में बल्लेबाजी की और मैच को अंत तक ले गए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल के साथ दो बेहतरीन साझेदारियां कर अपनी टीम को मैच जिता दिया।
सचिन तेंदुलकर और रिकी पॉन्टिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद सचिन तेंदुलकर और रिकी पॉन्टिंग जैसे दिग्गज भी आपस में मिले। सचिन मुंबई की टीम के साथ जुड़े हुए हैं, जबकि रिकी पॉन्टिंग दिल्ली की टीम के मुख्य कोच हैं। दोनों ही क्रिकेट जगह के दिग्गज रहे हैं और आईपीएल में एक साथ मुंबई की टीम के लिए खेल चुके हैं।