फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो किताबें और लेखक जिनको मिलेगा अमर उजाला शब्द सम्मान

Fri, 14 Sep 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पहले अमर उजाला शब्द सम्मान 2018 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। शब्द सम्मान प्रतिवर्ष एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे। इसके तहत अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से साहित्य में सतत और विशिष्ट रचनात्मक योगदान के लिए दो सर्वोच्च सम्मान ‘आकाशदीप’ (एक हिंदी और एक अन्य भारतीय भाषा में) दिया जाएगा।

इस साल का पहला आकाशदीप सम्मान हिंदी के प्रख्यात आलोचक डॉक्टर नामवर सिंह और हिंदीतर भाषाओं में विख्यात कलाकर्मी-चिंतक गिरीश कारनाड को दिया जाएगा। आपको बता दें कि शब्द सम्मान के आकाशदीप पुरस्कार में प्रत्येक विजेता को पांच-पांच लाख रुपये बतौर पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा हिंदी में पहली पुस्तक के लिए एक लाख की पुरस्कार राशि के साथ ‘थाप’ सम्मान भी दिया जाएगा, जो इस बार कथा के लिए है। इसी के साथ एक-एक लाख राशि के पुरस्कार के साथ तीन अलंकरण (कथा, कविता और गैर कथा विधा में) ‘छाप’ दिए जाएंगे। एक विशेष अलंकरण ‘भाषाबंधु’ की स्थापना भारतीय भाषा में पुल बनाने वाली अनुवाद परंपरा के लिए की गई है। इसमें पुरस्कार राशि एक लाख रुपये है।
विज्ञापन

श्रेष्ठ कृति छाप कविता 

2 of 6
पुस्तक- वीरता पर विचलित 
लेखक- आर. चेतन क्रांति
विज्ञापन

श्रेष्ठ कृति छाप कथा

3 of 6
पुस्तक- फुगाटी का जूता
लेखक- मनीष वैद्य

 

श्रेष्ठ कृति छाप कथेतर

4 of 6
पुस्तक- सोनम गुप्ता बेवफा नहीं है
लेखक- अनिल यादव
 
विज्ञापन

थाप पहली किताब

5 of 6
पुस्तक- छबीला रंगबाज का शहर
लेखक- प्रवीण कुमार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषाबंधु श्रेष्ठ अनुवाद

6 of 6
पुस्तक- भालचंद्र नेमाड़े देखणी
लेखक- डॉक्टर गोरख थोरात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें