फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग ने की युवा ऋषभ और अनुभवी धोनी की तुलना, बताया किसे खेलना चाहिए वर्ल्ड कप

Fri, 14 Sep 2018 02:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
आगामी 2019 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और विस्पोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी धोनी को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल, वर्ल्ड कप 2019 के शुरु होने में महज कुछ महीने ही बचे हैं।  बातें इस पर की जा रही है कि वर्ल्ड कप में  एमएस धोनी को ही बरकरार रखा जाय या ऋषभ पंत को चुना जाय।   
 
विज्ञापन

2 of 5
वीरेन्द्र सहवाग
टीम इंडिया के पूर्व विस्पोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने धोनी के 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया की वन-डे टीम का हिस्सा बने रहने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'हालांकि धोनी अगले वर्ल्ड कप के फाइनल तक 38 साल के हो जाएंगे, लेकिन उनका वन-डे करियर शानदार रहा है जिसमें उनके नेतृत्व में भारतीय टीम का 2011 में वर्ल्ड कप जीतकर चैंपियन बनना भी शामिल है। उन्हें 2019 वर्ल्ड कप तक टीम में बने रहना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
गौरतलब है कि इंग्लैंड में हाल ही में खेली गई वन-डे सीरीज के दौरान धोनी के प्रदर्शन को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। टीम मैनेजमेंट की ओर से इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में शतक लगाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को धोनी की जगह वन-डे टीम में शामिल किया जा सकता है।

4 of 5
वीरेन्द्र सहवाग
एक समाचार चैनल से बातचीत में सहवाग ने कहा है कि पूर्व कप्तान धोनी का अगले वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया की वन-डे टीम में बने रहना जरूरी है। सहवाग ने कहा, 'मेरी निजी राय में एमएस धोनी को वर्ल्ड कप 2019 तक टीम का हिस्सा बने रहना चाहिए। यदि आप ऋषभ को अभी से खिलाना शुरू करते हैं तो भी वो वर्ल्ड कप तक 15-16 वन-डे मैच ही खेल पाएंगे जो कि धोनी की तुलना में काफी कम है, जिन्होंने 300 से भी अधिक वन-डे मैच खेले हैं। मैं चाहता हूं कि धोनी ही वर्ल्ड कप में खेलें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग ने कहा, 'पंत ऐसे खिलाड़ी हैं जो छक्के मार सकते हैं लेकिन जब आप धोनी की बात करेंगे तो उन्होंने अकेले ही देश को कई मैच जिताए हैं। मैं चाहूंगा कि धोनी के संन्यास लेने के बाद पंत ही उनकी जगह लें।' इसके अलावा सहवाग ने कहा कि धोनी के पास 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को जवाब देने का अच्छा मौका है। एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 18 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें