फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से ममता तक, कपड़ों से रिटायरमेंट तक...पीएम मोदी-अक्षय कुमार की बातचीत की 10 बड़ी बातें

Wed, 24 Apr 2019 02:45 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजनीतिक साक्षात्कार से अलग बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनके निजी जीवन के बारे में विशेष साक्षात्कार लिया है। इसमें प्रधानमंत्री के जीवन के कई अनछुए पहलुओं पर बात होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
1 of 11
अक्षय कुमार और नरेंद्र मोदी की बातचीत - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अक्षय कुमार के बीच कई अनजाने, अनसुने मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। इसे एक गैर-राजनीतिक बातचीत की तरह पेश जरूर किया गया। लेकिन महीन राजनीतिक धागों की बुनावट यहां-वहां से झांकती नजर आ गई। आइए जानते हैं, इस खास बातचीत की सियासी-गैर सियासी 10 बड़ी बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
PM Narendra Modi with Akshay Kumar - फोटो : twitter@bjp4india
करीब 56 फीसदी सीटों पर चुनाव हो चुका है। यानी चुनाव का आधे से ज्यादा सफर बीत चुका है। जिसके बाद अब जाकर इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी मेरे लिए साल में एक-दो कुर्ते भी भेजती हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वहां की मिठाई भिजवाती हैं। जब ममता दीदी को ये पता लगा तो उन्होंने भी मिठाई भिजवाना शुरू कर दिया।"
गौर करने वाली बात ये भी है इंटरव्यू कुछ समय पहले रिकॉर्ड हुआ होगा जबकि मंगलवार को ही आसनसोल रैली में पीएम मोदी, ममता पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा था, "दीदी ने भाड़े के गुंडों के दम पर शासन की जो परंपरा चलाई है, अब वो बंद होगी।"
विज्ञापन

3 of 11
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
प्रधानमंत्री ने पुणे की एक यात्रा के जिक्र के जरिए समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर चलने लगे तो एक ऑटो वाला भी साथ चलने लगा। मोदी ने जब उससे पूछा कि वो क्यों साथ चल रहा है तो उसने उल्टा सवाल किया- क्या आप समाजवादी हैं? जब मोदी ने इस तरह की बात करने की वजह पूछी तो ऑटो वाले ने कहा- स्टेशन पर कोई समाजवादी ऑटो में नहीं बैठता लेकिन स्टेशन से बाहर निकलकर वो ऑटो में तुरंत सवार हो जाते हैं।

4 of 11
गुलाम नबी आजाद और नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री से जब अक्षय ने राजनीतिक रिश्तों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हां, दोस्ती जरूर होती है। उन्होंने एक पुराने किस्से का जिक्र भी किया जब कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद के साथ वो बातचीत में तल्लीन थे और किसी ने उन्हें टोका। पीएम ने कहा कि शायद एक परिवार के रूप में सभी दल के लोग जुड़े हुए हैं। गुलाम नबी आजाद मेरे अच्छे दोस्त हैं। हालांकि मैं ये बोलूंगा तो चुनाव में नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
मां से आशीर्वाद लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
अक्षय कुमार ने पीएम से सवाल किया कि क्या आप अपनी सैलरी में से अपनी मां को कुछ भेजते हैं? इस पर पीएम ने कहा, "मैं नहीं भेजता। मेरी मां ही मुझे दे देती हैं। आज भी जाता हूं तो हाथ में सवा रुपया दे देती हैं।"
विज्ञापन

6 of 11
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
 पीएम से बातचीत के दौरान अक्षय ने ये भी पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां के साथ क्यों नहीं रहते? इस पर उन्होंने जवाब दिया, "मैंने बहुत कम आयु में घर-बार, परिवार छोड़ चुका हूं। ऐसे में उतना अटैचमेंट नहीं रहा। मन तो होता है। कुछ दिन मां को बुला लिया था। उनके साथ समय बिताया। मां ने भी कहा कि मेरे पीछे क्या समय खराब करते हो। मैं गांव में रहूंगी, वहां लोगों से बातें करूंगी। मां भी देखती है कि कितना बिजी शेड्यूल है।" 
विज्ञापन

7 of 11
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
सवालों के सिलसिले में एक सवाल ये भी आया कि क्या प्रधानमंत्री को गुस्सा आता है? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजी, नाराजी, गुस्सा, मनुष्य के व्यवहार की चीजे हैं। अगर मैं कहूंगा कि गुस्सा नहीं होता, तो विश्वास नहीं किया जा सकता। कड़क हूं। अनुशासित हूं। किसी को नीचा दिखा कर काम नहीं कराता, बल्कि प्रेरित कर के काम करवाता हूं। 

8 of 11
Narendra Modi Akshay Kumar - फोटो : ANI
अक्षय ने गुस्से पर काबू पाने के अपने तरीेके को पीएम के साथ साझा करते हुए कहा कि मेरा जो अनुभव है कि गुस्सा निकाल लेना अच्छी बात है। बॉक्सिंग बैग में मार लेता हूं या समंदर किनारे जाकर जोर से चीख लेता हूं। फिर उन्होंने इस पर पीएम की राय पूछी। 
प्रधानमंत्री ने अपने जवाब में कहा- मेरी जो 20-22 साल की ट्रेनिंग है, अच्छी चीजों से नकारात्मकता को दबाना सीखा है। चपरासी से लेकर अधिकारी तक, मुझे गुस्सा करने का अवसर नहीं मिला। अंदर तो गुस्सा होता होगा, लेकिन मैं व्यक्त करने से रोकता हूं। गुस्सा नुकसान करता है। 

9 of 11
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
इस गैर-राजनीतिक कही जाने वाली मुलाकात में चुटकुलों पर भी बात हुई। अक्षय ने उस समय का जिक्र किया जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अक्षय ने उन्हें याद दिलाते हुए कहा कि मैंने आपको दो चुटकुले सुनाए थे, आपने भी एक सुनाया था। क्या पीएम बनने के बाद आपका ह्यूमर वही है या फिर आप कड़क हो गए हैं?
पीएम मोदी- ऐसा नहीं कि मैं बहुत कड़क हूं। काम करने-कराने का अपना तरीका है। आप किसी को झूठ बोलकर प्रभावित नहीं कर सकते। जैसे कि मैं मीटिंग लेते वक्त रखता हूं और कोई मोबाइल में बिजी रहता है, तो उससे पूछता हूं कि मैंने क्या बोला? वह बोल नहीं पाता, फिर उसे एहसास होता है। 
मुझे शब्दों से खेलना पसंद है। अब बातों का गलत अर्थ निकाल लिया जा सकता है। बोलने से डर लगता है कि मैं कुछ बोलूं और टीआरपी की वजह से गलत मतलब निकाल लिया जाए। परहेज करता हूं। हां लेकिन दोस्तों के साथ हंसना-बोलना होता है। 

10 of 11
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
पीएम मोदी से अक्षय कुमार ने रिटायरमेंट के बारे में सवाल किया। उन्होंने पूछा- राजनीति से सन्यास के बाद क्या करेंगे?

पीएम मोदी- रिटायरमेंट के बारे में तो फिलहाल नहीं सोचा है। हां, मैं नींद कैसे बढ़ाऊं, इसके बारे में सोचूंगा। 
विज्ञापन

11 of 11
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
जब अक्षय ने पीएम से उनके कपड़ों की स्टाइल को लेकर सवाल पूछा कि हाफ बाजू के कुर्ते उनकी पहचान बन चुके हैं तो उनका कहना था कि संघ में काम करने के दौरान उन्हें देश भर में घूमना पड़ता था। वो झोले में अपने कपड़े लेकर चलते थे। पूरी बाजू के कपड़े ज्यादा जगह घेरते थे तो उन्होंने खुद ही उन्हें काट कर छोटा कर लिया। यही बाद में स्टाइल बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें