फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हाजी मोहम्मद इरफान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

Sun, 13 Mar 2016 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

  • विधायक के अधूरे कार्यों को पूरा कराएंगे।
  • बिलारी में कोई भी योजना रुकने नहीं देंगे।
  • सपा को हमेशा खलेगी इरफान की कमी।
  • हमेशा क्षेत्र के विकास की बात करते थे।
विज्ञापन
1 of 7
अखिलेश यादव ने हाजी इरफान को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मरहूम विधायक हाजी मोहम्मद इरफान योग्य, अनुभवी, मृदुभाषी और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। सपा परिवार को उनकी कमी हमेशा खलेगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: हाजी मोहम्मद इरफान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

2 of 7
मुख्यमंत्री का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
उनके जो भी अधूरे कार्य हैं उन्हें सरकार पूरा कराएगी। विकास की कोई भी योजना रुकने नहीं दी जाएगी। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को बिलारी पहुंचे थे। यहां उन्होंने विधायक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

तस्वीरें: हाजी मोहम्मद इरफान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

3 of 7
अखिलेश यादव ने हाजी इरफान को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद अली जौहर मोहम्मद इस्लाम इंटर कॉलेज (एमएजेएमआई) परिसर में विधायक मोहम्मद इरफान को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित शोकसभा में सीएम ने कहा कि विधायक की मौत से हर कोई दुखी है।

तस्वीरें: हाजी मोहम्मद इरफान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

4 of 7
अखिलेश यादव ने हाजी इरफान को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
दुख की इस घड़ी में नेताजी मुलायम सिंह यादव और पूरी समाजवादी पार्टी उन सभी के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक मोहम्मद इरफान जब भी उनसे मिले तब हर बार अपने इलाके के विकास की बात की।
विज्ञापन

तस्वीरें: हाजी मोहम्मद इरफान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

5 of 7
अखिलेश यादव ने हाजी इरफान को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
मिलने के दौरान विकास की योजनाओं के प्रस्ताव देते थे और कहते थे कि आप शीघ्र मंजूरी देकर बजट भी भिजवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहम्मद इरफान जैसी शख्सियत के राजनेता कम ही होते हैं। सपा परिवार को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जो भी अधूरे काम रह गए हैं और जो-जो मिशन अधूरे रहे हैं उन्हें प्रदेश की सपा सरकार हर हाल में पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरहूम विधायक के समर्थक निराश न हों, वह जैसा चाहेंगे वैसा ही बिलारी के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

तस्वीरें: हाजी मोहम्मद इरफान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

6 of 7
अखिलेश यादव ने हाजी इरफान को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धांजलि सभा में कुंदरकी के विधायक मोहम्मद रिजवान, कांठ के विधायक अनीसुर्रहमान, मुरादाबाद शहर के विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, शाहबाद के विधायक विजय सिंह, नौगावां सादात के विधायक अशफाक अली, हसनपुर के पूर्व विधायक रिफाकत हुसैन, संभल के पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क, बिजनौर के पूर्व सांसद शीशराम रवि, सपा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी, सपा के संभल जिलाध्यक्ष फिरोज खां, प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, विधायक इरफान के जिला पंचायत सदस्य बेटे मोहम्मद फहीम आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: हाजी मोहम्मद इरफान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

7 of 7
केपी यादव के परिजनों के साथ खड़े मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धांजलि सभा के अंत में आयोजित शोकसभा में सभी ने मरहूम विधायक की रूह को सुकून मिलने और उन्हें जन्नत में आला मकाम मिलने की दुआएं मांगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें