फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#DelhiSmog: मास्क खरीदना है तो रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 07 Nov 2016 08:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : demo pic
दिन-ब-दिन हवा में बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को अब सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी है। दिवाली के बाद से दिल्ली में स्मॉग लगातार बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि हवा न चलने और बारिश न होने की वजह से धुंध अभी कई दिन और रहेगी।
विज्ञापन

2 of 7
घर से बाहर निकलने या ऑफिस जाने वालों को सांस से संबंधित परेशानी ज्यादा हो रही है। ऐसे समय में आपको और आपके परिवार को वायु प्रदूषण मास्क सुकून दे सकता है। आजकल बाजार में और शॉपिंग वेबसाइट्स पर तरह-तरह के डिजाइन किए हुए मास्क मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
रोड पर वाहन चलाते समय अक्सर लोग मुंह पर कपड़ा लपेट लेते हैं, इससे बेहतर है कि आप सर्जिकल मास्क खरीद लें यह फायदेमंद रहेगा। सर्जिकल मास्क बाजार में काफी किफायती दाम पर मिल जाता है।

4 of 7
बाजार में सर्दियों को ध्यान में रखकर भी मास्क डिजाइन किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
डिस्पोजेबल रेस्परेटर मास्क थोड़ा महंगा जरूर हैं लेकिन यह वायु प्रदूषण और वायु-जनित रोगों से महफूज रखता है। हालांकि, इस मास्क को इस्तेमाल करके कुछ दिन में ही बदलना होता है। डिस्पोजेबल रेस्परेटर मास्क एन35 और एन99 प्रकार के होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
ऐसे मास्क भी उपलब्ध हैं जो ज्यादा समय तक पहनने से गंदे नहीं होंगे। क्राउन स्टाइल का यह मास्क इस तरह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रीयूजेबल रेस्परेटर मास्क लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए बनाए गए हैं, पर यह मास्क काफी ज्यादा महंगा है। इस मास्क में बदलने वाला फिल्टर लगाया गया है जिसे आप हर तीसरे या चौथे दिन आसानी से बदल सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें