#यूपी: कल्कि धाम के खिलाफ उतरे मुस्लिम, आचार्य कृष्णम ने बुलाई धर्मसंसद
#DelhiSmog: सड़कों पर हो रहा पानी का छिड़काव, 48 घंटों में मिलेगी राहत
#नहीं पहुंचीं सोनिया, राहुल गांधी ने की CWC की अध्यक्षता, मोदी सरकार पर बरसे
#ट्रंप ने भारत-चीन पर फिर लगाया नौकरियां चुराने का आरोप
मोदी के साथ ब्रिटिश पीएम ने किया 'टेक समिट' का उद्घाटन, पढ़ें क्या बोले दोनों नेता
विज्ञापन
#DelhiSmog: सड़कों पर हो रहा पानी का छिड़काव, 48 घंटों में मिलेगी राहत
2 of 6
- फोटो : ani
#DelhiSmog: सड़कों पर हो रहा पानी का छिड़काव, 48 घंटों में मिलेगी राहत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में लगभग एक सप्ताह से फैली धुंध खतरनाक स्तर को भी पार कर चुकी है। सोमवार को स्थिति में कुछ सुधार है, वहीं सड़कों पर पानी का छिड़काव भी शुरु हो गया है। बता दें कि कई जगहों पर रविवार को प्रदूषण स्तर सामान्य से न सिर्फ 17 गुना ज्यादा पाया गया बल्कि कई जगहों पर प्रदूषण मापने वाले यंत्र की क्षमता (999 माइक्रोग्राम) भी जवाब दे गई।
विज्ञापन
यूपी: कल्कि धाम के खिलाफ उतरे मुस्लिम, आचार्य कृष्णम ने बुलाई धर्मसंसद
3 of 6
kalki dham
#यूपी: कल्कि धाम के खिलाफ उतरे मुस्लिम, आचार्य कृष्णम ने बुलाई धर्मसंसद
धार्मिक भावनाओं के आधार पर लिया जा रहा कल्कि धाम शिलान्यास का मुद्दा अब सियासी हो चुका है। कल्कि महोत्सव से ठीक पहले बुलाई गई धर्म सभा में देश भर के राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र के दिग्गजों ने जमकर शब्दबाण चलाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधांशु जी महाराज कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने की CWC की अध्यक्षता, मोदी सरकार पर बरसे
4 of 6
- फोटो : demo pic
#नहीं पहुंचीं सोनिया, राहुल गांधी ने की CWC की अध्यक्षता, मोदी सरकार पर बरसे
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की बागडोर अब जल्द ही बदलाव की ओर जाती दिख रही है, इसकी बानगी उस समय देखने को मिली जब कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की जगह उनके पुत्र और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता की। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी अस्वस्थता के कारण बैठक में सम्मिलित नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
ट्रंप ने भारत-चीन पर फिर लगाया नौकरियां चुराने का आरोप
5 of 6
डोनाल्ड ट्रंप
#ट्रंप ने भारत-चीन पर फिर लगाया नौकरियां चुराने का आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है, ऐेसे में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन दोनों ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों उम्मीदवारों ने अपने-अपने वोटरों को रिझाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। प्रचार के अंतिम दिन डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने वोटरों को एकजुट रखने के लिए भारतीय और चीनी लोगों पर निशाना साधा है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपनी महानतम नौकरियां इतिहास में खो चुका है, जिनमें से अधिकतर को चीन, भारत, मैक्सिको और सिंगापुर द्वारा चुरा लिया गया।
मोदी के साथ ब्रिटिश पीएम ने किया 'टेक समिट' का उद्घाटन, पढ़ें क्या बोले दोनों नेता
6 of 6
मोदी और ब्रिटेन की पीएम
- फोटो : ANI
मोदी के साथ ब्रिटिश पीएम ने किया 'टेक समिट' का उद्घाटन, पढ़ें क्या बोले दोनों नेता
भारत दौरे पर आईं ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे और पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सोमवार को 'भारत-ब्रिटेन प्रोद्यौगिकी सम्मेलन' का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर थेरेसा ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंधों में बेहद संभावनाएं हैं, और दोनों देशों के बीच एक खास जुड़ाव भी है। थेरेसा ने कहा, 'भारतीय निवेश हमारी अर्थव्यवस्था के फलने-फूलने में मदद कर रहा है। हम ब्रिटेन में आर्थिक और सामाजिक सुधारों पर काम कर रहे हैं।'