देश आज अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड, झांकी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दुनिया ने कर्तव्य पथ पर परेड़ के साथ ही आसमान में भी भारत की ताकत देखी। आसमान में फ्लाईपास्ट के दौरान सुखोई से लेकर राफेल तक ने अपने पराक्रम से दुनिया को अवाक कर दिया। इस साल गणतंत्र दिवस की परेड के मौके पर फ्लाईपास्ट में कुल 40 विमानों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 लड़ाकू विमान, 11 परिवहन विमान और सात हेलीकॉप्टर शामिल हुए। इस दौरान लड़ाकू जहाजों की गगनभेदी आवाज और उनकी जांबाजी भरे कारनामों से वहां मौजूद दर्शक रोमांच से भर उठे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लाईपास्ट।
- फोटो : पीटीआई
इन विमानों में राफेल, सुखोई, जगुआर, डॉनियर, अपाचे हेलीकॉप्टर, सी 17, सी 295 आदि विमान शामिल थे। विमानों ने वायुसेना के 10 अलग-अलग ठिकानों से उड़ान भरी।
विज्ञापन
3 of 9
गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लाईपास्ट।
- फोटो : पीटीआई
गणतंत्र दिवस परेड में फ्लाईपास्ट की शुरुआत ध्वज फार्मेशन के साथ हुई।
4 of 9
गणतंत्र दिवस के मौके पर सुखोई ने भरी उड़ान।
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस परेड में फ्लाईपास्ट के दौरान इंडिया गेट के ठीक ऊपर त्रिशूल संरचना में अलग होने से पहले 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्जना करते हुए तीन सुखोई-30 लड़ाकू विमानों ने साहसिक हवाई कलाबाजियां दिखाईं।
विज्ञापन
5 of 9
गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लाईपास्ट।
- फोटो : पीटीआई
गणतंत्र दिवस के मौके पर जब राफेल ने उड़ान भरी तो हर भारत वासी गर्व से भर उठा। राफेल ने विजय रोल फार्मेशन में 300 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए आसमान से सलामी दी।
विज्ञापन
6 of 9
गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लाईपास्ट।
- फोटो : पीटीआई
भारतीय तटरक्षक बल के तीन डोर्नियर-228 विमानों ने विक फार्मेशन में उड़ान भरी।
विज्ञापन
7 of 9
गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लाईपास्ट।
- फोटो : पीटीआई
वायुसेना के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू पायलटों ने इस फ्लाई पास्ट में भाग लिया। गणतंत्र दिवस परेड ‘कर्तव्य पथ’ पर ध्वजारोहण समारोह के बाद शुरू हुई राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रपति ने सलामी ली।
8 of 9
गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लाईपास्ट।
- फोटो : पीटीआई
स वर्ष भारतीय वायुसेना के मार्चिंग दस्ते में चार अधिकारी (एक टुकड़ी कमांडर और तीन अतिरिक्त अधिकारी) और 144 वायुसैनिक शामिल रहे।