2014 के लोकसभा चुनाव के समय नरेंद्र मोदी के समर्थन में सेमीन्यूड होकर सुर्खियां बटोरने वाली मेघना पटेल एक बार फिर चर्चा में हैं। मेघना, शरद पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो गईं। रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी में शामिल होने के मौके पर मेघना का स्वागत किया। पटेल को रविवार को वड़ोदरा के दौरे पर आए थे।
विज्ञापन
2 of 8
Meghana Patel Narendra Modi
मेघना के बारे में बोलते हुए प्रफुल पटेल ने कहा, 'मेघना एक अभिनेत्री हैं और दक्षिण भारतीय फिल्मों सहित कई फिल्मों में किया है। अब वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा है।'
विज्ञापन
3 of 8
Meghana Patel Narendra Modi
गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में गुजरात की मेघना ने नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए अपनी सेमीन्यूड तस्वीर खिंचवाई थी। इस तस्वीर में मेघना के हाथ में मोदी की तस्वीर थी। हालांकि उस समय कई लोगों ने मेघना के काम को पब्लिसिटी स्टंट माना था, लेकिन मेघना का कहना था कि वह मोदी के समर्थन में ऐसा कर रही हैं।
4 of 8
Meghana Patel Narendra Modi
गुजरात एनसीपी प्रमुख जयंत पटेल ने मेघना के बारे में कहा, 'पहले उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार किया था, लेकिन अब एनसीपी में उनके शामिल होने में कुछ भी गलत नहीं है। कई बार अलग-अलग राजनैतिक दलों के लोग विरोधी दलों से जुड़ जाते हैं। यह नई बात नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 8
Meghana Patel Narendra Modi
मेघना ने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है। इनमें 2007 में आई फिल्म राजा ठाकुर सुपर हिट साबित हुई। 2009 में मेघना ने फिल्म 'हमार गांव, हमार देश' और 2010 में 'घर आजा परदेशी' में काम किया।
विज्ञापन
6 of 8
Meghana Patel Narendra Modi
26 जून को गुजरात के नाडियाड में पैदा हुई मेघना ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। हिंदी फिल्मों में मेघना ने 'ऐश्वर्या' और 'फरार' में अभिनय की कारीगरी दिखाई।
विज्ञापन
7 of 8
Meghana Patel Narendra Modi
मेघना दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी सक्रिय रही हैं। उनके नाम मलयालम में फिल्म सोलार स्वपनम है। इसके अलावा कन्नड़ में फिल्म गुन्डू+राव और तेलुगू में फिल्म थगुपोथू आरजीवी की शूटिंग चल रही है। वहीं हिंदी में उनकी फिल्म 'देखो यह है मुंबई रियल लाइफ' आने वाली है।