पुष्पा 2: द रूल
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले में खूब चले सियासी तीर
बीआरएस नेता टी हरीश राव ने इस घटना को शासन की पूर्ण विफलता करार दिया, जबकि भाजपा की लोकसभा सदस्य डीके अरुणा ने दावा किया कि अभिनेता के घर में तोड़फोड़ करने वालों में से चार लोग के कोडंगल से हैं। उन्होंने कहा कि इससे संदेह पैदा हो रहा है कि क्या यह कांग्रेस की साजिश थी।
हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप का खंडन किया है। कांग्रेस सांसद चामला किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि केवल कुछ तस्वीरें दिखाकर तोड़फोड़ करने वालों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना गलत है। घटना के आरोपियों ने अन्य पार्टियों के नेताओं के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई हैं।
उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि उन्होंने तोड़फोड़ क्यों की। हम उन्हें भड़काकर क्यों भेजते। पंचायत राज मंत्री डी अनसूया सीताक्का ने आरोप लगाया कि बीआरएस और भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की जान चली गई और दूसरा जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।