फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक हमले की शिकार रेशमा ने रैंप पर बिखेरे जलवे

Fri, 09 Sep 2016 10:57 PM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क 
विज्ञापन
1 of 7
रेशमा
एसिड हमले की शिकार एक भारतीय किशोरी ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में कैटवॉक कर लोगों का दिल जीत लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

रैंप पर उतरी एसिड हमले की शिकार रेशमा

2 of 7
रेशमा
मुंबई की रहने वाली 19 साल की रेशमा कुरैशी का चेहरा एसिड से बुरी तरह झुलस चुका है पर कैटवॉक करते समय उनकी हिम्मत के आगे सब पीछे छिप गया। 
विज्ञापन

रैंप पर उतरी एसिड हमले की शिकार रेशमा

3 of 7
रेशमा
रेशमा का संदेश साफ था, खूबसूरती त्वचा में नहीं इंसान के दिल में होती है। फैशन प्रोडक्शन कंपनी एफटीएल मोडा ने रेशमा को इस फैशन वीक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। 

रैंप पर उतरी एसिड हमले की शिकार रेशमा

4 of 7
रेशमा
भारतीय डिजाइनर अर्चना कोचर द्वारा डिजाइन किए गए परिधान में रेशमा बृहस्पतिवार को पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर उतरीं तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। उन्होंने इसे लाइफ-चेंजिंग अनुभव बताया।
विज्ञापन

रैंप पर उतरी एसिड हमले की शिकार रेशमा

5 of 7
रेशमा
बैकस्टेज पर भी कैमरे की नजर उन पर थी। हिंदी में बोलते हुए रेशमा ने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा अनुभव हो रहा है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि एसिड हमले के पीड़ितों की कहानी को जानना लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और यह कि वे भी सामान्य जीवन जी सकती हैं। 
 
विज्ञापन

रैंप पर उतरी एसिड हमले की शिकार रेशमा

6 of 7
रेशमा
एक अनुवादक के जरिए अपनी बात रखते हुए रेशमा ने कहा कि मैं अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर ये संदेश देना चाहती हूं कि किसी के रूप के आधार पर उसे आंका नहीं जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रैंप पर उतरी एसिड हमले की शिकार रेशमा

7 of 7
रेशमा
हम कवर देखकर किसी किताब को नहीं जान सकते। 2004 की इस खौफनाक घटना के बाद रेशमा ने हिम्मत नहीं हारी और आज वे भारत में एसिड हमले की शिकार महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें