फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल के अजेय अभियान को बचाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

Thu, 21 Jul 2016 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया
भारत आज एंटिगा टेस्ट से अपने कैरेबियाई अभियान का आगाज़ करेगा। टेस्ट रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बचाने के साथ-साथ टीम इंडिया पर विदेशी जमीन पर सूखे को खत्म करने का भी दबाव होगा। भारती 14 साल से वेस्टइंडीज में कोई सीरीज नहीं हारी है
विज्ञापन

14 साल के अजेय अभियान को बचाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

2 of 7
टीम इंडिया वेस्ट इंडीज़ - फोटो : ANI
नए कोच के साथ पहली सीरीज खेलने उतरी टीम के हौंसले बुलंद हैं, मगर कप्तान अंतिम एकादश चुनने की दुविधा में फंसे हुए हैं। टेस्ट शुरू होनें बहुत कम समय बचा है और कोहली को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं। ऐसे में कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की तस्वीर-
विज्ञापन

14 साल के अजेय अभियान को बचाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

3 of 7
केएल राहुल - फोटो : getty
सलामी जोड़ी भारत के लिए काफी अहम है। भारत को ऐसी जोड़ी चाहिए जो लंबी और टिकाऊ पारी खेल सके। मुरली विजय का नाम पक्का है। उनके साथ लोकेश राहुल को शिखर धवन पर तरजीह मिल सकती है।

14 साल के अजेय अभियान को बचाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

4 of 7
विराट कोहली
किसी भी टीम की जान होती है उसका मिडल ऑर्डर। टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर मजबूत और भरोसेमंद दिखाई देता है। पुजारा, कोहली और रहाणे किसी भी तरह की परिस्थितियों में से रन बना सकते हैं। हालांकि इनके लंबी पारी खेलने की दरकार है। इसके अलावा रिदिमान साहा विकेटकीपिंग के अलावा बैटिंग को मजबूती देंगे।
विज्ञापन

14 साल के अजेय अभियान को बचाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

5 of 7
रविंद्र जड़ेजा - फोटो : getty
ऑलराउंडर की भूमिका भी काफी अहम रहेगी। रविंद्र जड़ेजा इस स्लॉट के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं। हालांकि उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है, मगर बतौर लेफ्ट आर्म स्पिनर वो टीम में शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि अश्विन भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी बैटिंग का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन

14 साल के अजेय अभियान को बचाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

6 of 7
टीम इंडिया - फोटो : getty
यदि इंडिया अश्विन को बतौर ऑलराउंडर चुनती है, तो खालिस स्पिनर के रूप में लेग स्पिनर अमित मिश्रा को मौका मिल सकता है। मिश्रा गुगली डालकर खिलाड़ियो को फंसाने में माहिर हैं। इसके अलावा मिश्रा और अश्विन को जोड़ी वैसे भी काफी खतरनाक साबित को सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल के अजेय अभियान को बचाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

7 of 7
इशांत शर्मा - फोटो : getty
तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान मोहम्मद शमी और इंशात शर्मा के हाथ में होगी। रफ्तार और अनुभव का मिश्रण वेस्टइंडीज के हरी पिचों पर काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसके अलावा स्विंग की धार बनाए रखने के लिए भुवनेश्वर को तीसरे सीमर के रूप में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें