फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली को फोन कर बुलाया मार्केट, फिर उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Fri, 07 Dec 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
Girl - फोटो : Pixabay
मध्य प्रदेश के भिंड जिले की रहने वाली दो लड़कियों की शादी राजस्थान के धौलपुुर में हुई थी। दोनों एक-दूसरे की पड़ोसी ही थीं। लेकिन 1 दिसंबर की शाम दोनों महिलाएं अचानक घर से गायब हो गईं और फिर 5 दिसंबर की शाम दोनों का शव चंबल नदी में मिला। ऐसे तो इस घटना में कुछ भी अजीब नहीं लग रहा है, लेकिन इसके पीछे जो कहानी है, उसे जानकर आप अंदर से हिल जाएंगे।  
विज्ञापन

2 of 5
Womens Suicide
दरअसल, शादी के बाद खुशबू (25) और प्रीति (27) नाम की दोनों लड़कियां धौलपुर के बजरंग कॉलोनी में आमने-सामने के मकानों में रहती थीं। दोनों की आपस में खूब बनती भी थी और हमेशा एक-दूसरे से बात करती रहती थीं। यह घटना कुछ इस तरह शुरू होती है कि 1 दिसंबर की शाम खुशबू अपनी सास के साथ दोपहर 1 बजे मार्केट गई, जिसके बाद उसने अपनी सहेली प्रीति को भी वहां बुला लिया और शाम 4 बजे के आसपास खुशबू अपनी सास को चकमा देकर प्रीति के साथ वहां से गायब हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
Rajasthan police
दोनों के इस तरह अचानक गायब हो जाने के बाद खुशबू के ससुर ने निहालगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी, लेकिन इसी बीच शाम को उनके मोबाइल पर खुशबू का कॉल आया और उसने प्रीति के साथ आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया। 

4 of 5
Mobile lacation - फोटो : Pixabay
इधर, खुशबू और प्रीति द्वारा आत्महत्या की धमकी मिलने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई। उन्होंने दोनों के मोबाइल के कॉल डिटेल निकाले और लोकेशन ट्रेस की, जो चंबल नदी के रेलवे पुल के पास मिली। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और दोनों महिलाओं के शवों को नदी से निकलवाया। दोनों के हाथ एक-दूसरे से बंधे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Girls - फोटो : Max Pixel
पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच बहुत गहरा प्रेम था, क्योंकि दोनों एक ही जगह की रहने वाली थीं। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस भी इसे आत्महत्या मानकर ही जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें