फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ: गुवाहाटी में दिखेगा वायुशक्ति का अद्भुत नजारा, रक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद

Sat, 08 Nov 2025 10:23 PM IST
Mayank Tripathi एन. अर्जुन, गुवाहाटी

सार

भारतीय वायुसेना देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ आपदा राहत और मानवीय अभियानों में भी अग्रणी भूमिका निभाती रही है। लाचित घाट पर होने वाला यह भव्य आयोजन भारत के रक्षा इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ देगा।
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ - फोटो : अमर उजाला
भारतीय वायु सेना की 93वीं वर्षगांठ समारोह के उपलक्ष्य में पूर्वी वायु कमान रविवार को ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर लाचित घाट पर शो का आयोजन कर रही है। यह पहला अवसर होगा उत्तरपूर्व में इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे और वायुसेना की ताकत का प्रदर्शन देखेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को रिहर्सल के दौरान बच्चों ने वायुसेना की ताकत को महसूस किया। एयर शो देखने के बाद कई बच्चों ने कहा कि वे भी बड़े होकर एयरफोर्स ज्वाइन करेंगे। उनके चहरे की खुशी देखते ही बनती थी। एयर शो में लगभग 150 विमानों का रोमांचक प्रदर्शन होगा, जिनमें राफेल, सुखोई, मिग जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (तेजस) भी अपनी शानदार उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेगा। वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपनी सटीक और मनमोहक हवाई कलाबाजियों से दर्शकों को रोमांचित करेगी।

4 of 6
भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ - फोटो : अमर उजाला
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि यह पहली बार है कि भारतीय वायुसेना पूर्वोत्तर में इस तरह का विस्तृत शो आयोजित कर रही है। वायुसेना के लगभग सभी विमान और हेलीकाप्टर आकाश में विभिन्न करतब दिखाते हुए प्रदर्शित किए जाएंगे। यहां के लोगों को हमारे आकाश योद्धाओं की एक झलक मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ - फोटो : अमर उजाला
इस समारोह का थीम “अजेय, अभेद्य और सटीक” रखा गया है, जो वायुसेना की उत्कृष्टता, अनुशासन और संकल्प को दर्शाता है। आयोजन के दौरान ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों से लोग वायुसेना के करतबों का आनंद ले सकेंगे। वायुसेना की यह वर्षगांठ न केवल उसकी शक्ति और प्रौद्योगिक क्षमता का प्रदर्शन होगी, बल्कि उत्तर-पूर्व के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ - फोटो : अमर उजाला
भारतीय वायुसेना देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ आपदा राहत और मानवीय अभियानों में भी अग्रणी भूमिका निभाती रही है। लाचित घाट पर होने वाला यह भव्य आयोजन भारत के रक्षा इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ देगा। जब ब्रह्मपुत्र के ऊपर वायुसेना के विमान उड़ान भरेंगे, तब असम का आसमान 'नभः स्पृशं दीप्तम्' आकाश को छू लो, तेजस्विता के साथ — के भाव को साकार करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें