फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, क्यों मनाया जाता है सेना दिवस, देखें समारोह की शानदार तस्वीरें

Tue, 15 Jan 2019 09:55 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : PTI
हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। साल 1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे। करियप्पा बाद में फील्ड मार्शल बने थे। देखें सेना दिवस समारोह की शानदार तस्वीरें




 
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय सेना दिवस
इस साल के आयोजन में आर्मी परेडका नेतृत्व एक महिला अधिकारी ने किया। लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने आर्मी सर्विस को लीड किया। सेना के चीफ बिपिन रावत ने पैरेड की सलामी ली।

 
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय सेना दिवस
भारतीय सेना का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया था। भारतीय आर्मी के 53 कैंटोनमेंट और 9 आर्मी बेस हैं। 

4 of 7
भारतीय सेना दिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेना दिवस के अवसर पर सैनिकों को बधाई दी और कहा कि राष्ट्र को उनके समर्पण एवं साहस पर गर्व है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं उनके साहस एवं बहादुरी को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि देशवासी सैनिकों के साहत एवं समर्पण पर गर्व महसूस करते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय सेना दिवस
सेना दिवस समारोह पर सेना के अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। सैनिकों को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पर मनोबल ऊंचा बना रहे। जनरल रावत ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत की पश्चिमी सीमा से लगने वाला देश आतंकवादी समूहों की मदद कर रहा है और भारतीय सेना उससे प्रभावी ढंग से निपट रही है।
 
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय सेना दिवस
जनरल रावत ने कहा कि भारतीय सेना पश्चिम सीमा पर आतंकवादी कृत्यों से निपटने के लिए कोई कड़ा कदम उठाने में हिचकिचाएगी नहीं। उन्होंने कहा कि पूर्वी सेक्टर में सीमा पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए नये दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय सेना दिवस
कैप्टन शिखा सुरभी बाइक पर स्टंट करती दिखीं। वह पहली ऐसी महिला ऑफिसर हैं जो आर्मी की डेयरडेविल्स टीम में जगह बना पाई हैं। वहीं, कैप्टन भावना स्याल ने ट्रांसपोर्टेबल सैटेलाइट टर्मिनल के साथ परेड पर भारतीय सेना की ताकत दिखाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें