फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रंग में नई Maruti WagonR लग रही है धांसू, विटारा ब्रेजा भी आती है इस रंग में

Tue, 15 Jan 2019 07:28 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
New Maruti Wagon r 2019
Maruti की नई WagonR की बुकिंग शुरू हो गई है। मात्र 11 हजार रुपए देकर नई वैगन आर की बुकिंग कराई जा सकती है। वैगन आर की लॉन्चिंग 23 जनवरी को तय है और माना जा रहा है कि उसी दिन से कार की डिलिवरी भी शुरू हो जाएंगी। मारुति की नई वैगन आर 6 रंगों में लॉन्च की जाएगी। वहीं अब इसके पर्ल ऑटम ऑरेंज रंग की नई तस्वीरें सामने आई हैं।
 
विज्ञापन

मारुति विटारा ब्रेजा भी आती है पर्ल ऑटम ऑरेंज में

2 of 7
New Maruti Wagan R 2019 Pearl Autumn Orange colour
इससे पहले सोमवार को मारुति ने नई वैगन आर का टीजर वीडियो जारी किया था, जिसमें इसका पूल साइड ब्लू रंग शोकेस किया गया था। इसे पहले वैगन आर के सुपीरियर व्हाइट रंग की फोटो लीक हुई थीं। वहीं अब इसके पर्ल ऑटम ऑरेंज रंग की तस्वीरें सामने आई हैं। मारुति विटारा ब्रेजा और मारुति सुजुकी बलेनो भी पर्ल ऑटम ऑरेंज रंग में आती हैं।

नई Maruti Wagon R के 6 नए वीडियोज मचा रहे धूम, देखें पूरा लुक

विज्ञापन

6 बॉडी कलर्स में होगी लॉन्च

3 of 7
New Maruti Wagan R 2019 Pearl Autumn Orange colour
नई वैगन आर को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर डेलवेप किया गया है। वहीं पुरानी वैगन आर के मुकाबले यह 125 एमएम चौड़ी, 5 एमएम ऊंची और 35 एमएम लंबी है। वहीं इसमें ट्विन पॉड हैडलैंप्स, नए बंपर और नई ग्रिल दी गई है। वैगन आर को 6 बॉडी कलर्स पर्ल ऑटम ऑरेंज, सिल्की सिल्वर, सुपीरियर व्हाइट, पर्ल पूलसाइड ब्लू, पर्ल नटमैग ब्राउन और मैग्मा ग्रे में लॉन्च किया जाएगा।
 
Dimensions
Measurements New WagonR Old WagonR Stingray
Length 3655mm 3599mm 3636mm
Width 3655mm 1495mm 1475mm
Height 1675mm 1700mm 1670mm
Wheelbase
 
2435mm
 
2400mm 2400mm
 
 
 

पेट्रोल और एलपीजी वैरियंट ही होंगे लॉन्च

4 of 7
New Maruti Wagan R 2019 Pearl Autumn Orange colour
23 जनवरी को लॉन्च होने वाली वैगन आर के केवल पेट्रोल और एलपीजी वैरियंट ही लॉन्च किए जाएंगे। नई WagonR में 1.0 लीटर के साथ भी स्विफ्ट और इग्निस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 68 पीएस और 2500 आरपीएम पर 90 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर मिलेगा। वहीं पुराने 1.0 लीटर इंजन के साथ सीएनजी वर्जन आने से यह मात्र 59 पीएस की पॉवर देगा।
 
विज्ञापन

वी और जेड वैरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

5 of 7
New Maruti Wagan R 2019 Pearl Autumn Orange interior
नई वैगन आर के मिड और टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 83 पीएस और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर पुरानी के मुकाबले 19 एमएम लंबी है, वहीं 145 एमएम चौड़ी और 5 एमएम ऊंची है। जबकि व्हीलबेस 2435 एमएम है। वहीं वैगन आर के वी और जेड वैरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर होगा।
 
विज्ञापन

टायर साइज भी है बड़ा

6 of 7
New Maruti Wagan R 2019 Pearl Poolside bluecolour
टायर साइज के मामले में भी पुरानी वैगन आर के मुकाबले नई वैगन आर में बदलाव किए गए हैं। हालांकि नई वैगन आर के Lxi वैरियंट में 13 इंच के टायर दिए गए हैं, जबकि टॉप वैरियंट्स में 14 इंच के टायर हैं। पुरानी वैगन आर के एलएक्सआई वैरियंट में 145/80R13 का टायर साइज है, जबकि नई वैगन आर 155/80 R13 टायर साइज के साथ आ रही है। वहीं पुरानी वैगन आर के Vxi और Vxi+ वैरियंट में 155/65 R14 का टायर साइज है, जबकि नई वैगन आर के Vxi और Zxi वैरियंट्स में 165/70 R14 का टायर साइज मिलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 4.5 लाख से 6.5 लाख रुपये के बीच होगी

7 of 7
2019 maruti wagon r brochur petrol
वहीं इंटीरियर की बात करें, तो इसमें ड्राइवर साइड एयरबैग और रिअर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। ब्राउन अपहोल्स्ट्री के साथ डुअल टोन इंटीरियर दिया गया है। इसके टॉप वैरियंट में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले से कनेक्ट टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा ऑडियो और फोन कंट्रोल्स के साथ मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। साथ ही, टॉप वैरियंट में 12 वोल्ट का फोन चार्जिंग सॉकेट, इलैक्ट्रिक ओवीआरएम, पॉवर विंडो का फीचर भी मिलेगा। नई हुंडई सैंट्रो और टाटा टियागो को टक्कर देने के लिए इसकी कीमत 4.5 लाख से 6.5 लाख रुपये के बीच होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें