फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: अमर उजाला ने किन 7 कंपनियों को दिया CSR अवार्ड और क्यों?

Mon, 30 Oct 2017 11:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला सीएसआर अवार्ड से सम्मानित हुए कंपनियों के प्रतिनिधि
दिल्ली के होटल शांग्रीला में आयोजित कार्यक्रम में समाज की भलाई में जुटी देश की 7 नामी कंपनियों को  केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अमर उजाला सीएसआर अवार्ड दिया गया। अमर उजाला सीएसआर अवार्ड के पहले संस्करण का टाइटल स्पांसर ओएनजीसी है। जानिए, अवार्ड किसने दिया और क्यों?
विज्ञापन

2 of 7
पहला अवार्ड मिला मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के रंजीत सिंह को।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के रंजीत सिंह 
पहला अवार्ड मिला मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के रंजीत सिंह को। उन्हें अवार्ड देते केंद्रीय रेल व कोयला मंत्री पीयूष गोयल और संसदीय कार्य एवं सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री विजय गोयल। उनके साथ में मौजूद हैं अमर उजाला के पूर्णकालिक निदेशक प्रबल घोषाल।

सेल्स में टॉप पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड 
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। यही नहीं 51 फीसदी शेयर के साथ यह सेल्स में भी टॉप पर है। कंपनी कार बनाने के अलावा डीलरशिप, इंश्योरेंस, कार फाइनेंस, ट्रूवैल्यू जैसे बिजनेस और सीएसआर के तहत अपना ड्राइविंग स्कूल भी देश के कई शहरों में संचालित कर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अवार्ड लेने आए चेतन वर्मा।
पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अवार्ड लेने आए चेतन वर्मा।

50 फीसदी बिजली को ट्रांसमिट करती पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
भारत की नवरत्‍न कंपनियों में शामिल पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन देश में बनाई गई 50 फीसदी बिजली को ट्रांसमिट करती है। इसके साथ ही यह नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर के जरिए राज्यों को होने वाली बिजली आपूर्ति पर भी निगाह रखती है। 

पढ़ें- तस्वीरों में देखिए अमर उजाला और ONGC का सीएसआर अवार्ड समारोह

4 of 7
धानुका एग्रीटेक की ओर से अवार्ड लेने आए आरजी अग्रवाल।
धानुका एग्रीटेक की ओर से अवार्ड लेने आए आरजी अग्रवाल।

दिग्गज एग्रोकेमिकल कंपनी है धानुका
धानुका एग्रीटेक देश की दिग्गज एग्रोकेमिकल कंपनी है। यह कई तरह के कीटनाशकों (हर्बिसाइड्स, इनसेक्टिसाइड्स, मीटिसाइड्स और फंगीसाइड्स) का उत्पादन करती है। कंपनी हर साल 10 मिलियन किसानों को अपने उत्पाद बेचती है, जिसके लिए 75 हजार रिटेलर्स का नेटवर्क है। 
विज्ञापन

5 of 7
पावर फाइनेंस कार्पोरेशन की ओर से अवार्ड लेने आए राजीव अग्रवाल।
पावर फाइनेंस कार्पोरेशन की ओर से अवार्ड लेने आए राजीव अग्रवाल।

सबसे बड़ा आईपीओ जारी करने वाली कंपनी है पीएफसी
पावर फाइनेंस कार्पोरेशन (पीएफसी) एक वित्तीय कंपनी है, जो बिजली कंपनियों को प्रोजेक्ट खड़ा करने में आर्थिक मदद करती है। केंद्र सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली इस कंपनी ने 2007 में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ जारी किया था। कंपनी को केपीएमजी और आईएसओ की तरफ से अवॉर्ड व सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिलहाल यह नवरत्‍न कंपनी में शुमार है।
 
विज्ञापन

6 of 7
इस मौके पर नेशनल थर्मल पॉवर कारर्पोशन लिमिटेड के अलावा गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीसी त्रिपाठी और ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के सुरेश डंडियाल को भी सम्मानित किया गया।

महारत्‍न है एनटीपीसी
नेशनल थर्मल पॉवर कारर्पोशन लिमिटेड (एनटीपीसी) भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक महारत्‍न कंपनी है। 2016 में विश्‍व की 2000 सबसे बड़ी कंपनियों में एनटीपीसी का 400वां स्‍थान था। भारत सरकार की इस कंपनी में 89.5 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी 50,750 मेगावॉट बिजली बनाती है। इसके 19 कोयला आधारित और 7 गैस आधारित स्‍टेशन हैं। ज्वाइंट वेंचर के तहत  9 स्‍टेशन कोयला आधारित और 11 अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं भी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दुनिया में है गेल की चमक
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) महारत्‍न कंपनियों में शुमार है। गेल नेचुरल गैस, लिक्विड हाइड्रोकॉर्बन, एलपीजी ट्रांसमिशन, पेट्रोकेमिकल, पीएनजी, सीएनजी की सप्लाई और बिजली बनाने के उपक्रम में है। इसके पास अभी विश्व की सबसे बड़ी एलपीजी और नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क है। 

फॉर्च्यून 500 में 335वें नंबर पर ओएनजीसी
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी है। यह फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की लिस्ट में 335वें स्थान पर है। यह भारत में कच्चे तेल के कुल उत्पादन में 77 फीसदी और गैस के उत्पादन में 81 फीसदी का योगदान करती है।
यह सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली कंपनी है। भारत सरकार की इसमें 74.14 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके स्वामित्व में एक 11000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन है, जिसका परिचालन यह खुद करती है। मार्च 2007 तक इसका मार्केट कैप देश में सबसे ज्यादा था। ​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें