फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

Sun, 18 Dec 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
#हैदराबाद: नोटबंदी के बाद पुराने नोटों से खरीदा गया 2700 करोड़ का सोना

#वरिष्ठता के क्रम को दरकिनार कर हुई नए सेना प्रमुख की नियुक्ति, विपक्ष ने उठाए सवाल 

#उद्धव ने भाजपा को दी धमकी, 'हमारे साथ मत उलझिए वर्ना अपने हाथ जला बैठोगे' 

#नोटबंदी के बाद 6 दिन में जिला सहकारी बैंकों में जमा हुए 9000 करोड़ 

#नोटबंदी के बाद भिखारी बन गए हैं कई नेता: मनोहर परिक
विज्ञापन

2 of 6
#हैदराबाद: नोटबंदी के बाद पुराने नोटों से खरीदा गया 2700 करोड़ का सोना
नोटबंदी के बाद पूरे देश में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। ईडी की जांच में अकेले हैदराबाद में ही 2700 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किटों की खरीदारी की बात पता चली है। नोटबंदी के बाद खरीदा गया ये सोना 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों से खरीदा गया है। सोने के बिस्किट खरीदने वाला शख्स गायब बताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : AmarUjala
#वरिष्ठता के क्रम को दरकिनार कर हुई नए सेना प्रमुख की नियुक्ति, विपक्ष ने उठाए सवाल
पीएमओ ने शनिवार को ले. जनरल विपिन रावत को नया सेना प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। ले. जनरल विपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे मौजूदा जनरल दलबीर सिंह की जगह लेंगे। ले. रावत को वरिष्ठता का क्रम तोड़ते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों से आगे रखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है, जिस कारण विपक्षी दल अब उनकी नियुक्ति पर सवाल उठा रहे हैं।

4 of 6
#उद्धव ने भाजपा को दी धमकी, 'हमारे साथ मत उलझिए वर्ना अपने हाथ जला बैठोगे'
केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर पार्टी पर निशाना साध दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए इस बात के संकेत दिए कि मुंबई महानगर पालिका के चुनावों में पार्टी अकेले उतर सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
#नोटबंदी के बाद 6 दिन में जिला सहकारी बैंकों में जमा हुए 9000 करोड़ 
नोटबंदी के बाद जिला सहकारी बैंकों में जमा हुई रकम का आंकड़ा हैरान करने वाला है। आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा हुई और उसके तुरंत बात ही इन बैंकों में पैसा तेजी से बढ़ गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 10 से 15 नवंबर के बीच 17 राज्यों के जिला सहकारी बैंकों में 9000 करोड़ रुपये तक जमा हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : ANI
#नोटबंदी के बाद भिखारी बन गए हैं कई नेता: मनोहर परिक 
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने शनिवार को एक रैली में कहा कि 8 नवंबर को नोटबंदी के फैसले के बाद कई नेता भिखारी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि एक नेता को तो यह फैसला सुनकर हार्ट अटैक आ गया लेकिन उन्हें मजबूरी में यह कहना पड़ा कि यह नोटबंदी की वजह से नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें