फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.5 फीट की लड़की ने 3 फीट के दूल्हे संग लिए सात फेरे, देखें इस अनोखी शादी की तस्वीरें

Tue, 01 Dec 2020 06:43 PM IST
अनिल पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
5.5 फीट की लड़की ने 3 फीट के दूल्हे संग लिए सात फेरे - फोटो : self

देव उठान एकादशी के साथ पूरे देश में सहालग का दौर शुरू हो गया है और युवक-युवतियां रस्मों और वादों को निभाने के लिए सात फेरों के बंधन में बंध रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के जूनागढ़ में एक ऐसी शादी हुई है, जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल, जूनागढ़ में साढ़े पांच फीट की एक लड़की ने 3 फीट के दूल्हे को अपना जीवनसाथी बनाया। अहम बात यह है कि दूल्हे की उम्र दुल्हन से करीब 13 साल ज्यादा थी। 

विज्ञापन

इतनी है दूल्हा-दुल्हन की उम्र

2 of 4
5.5 फीट की लड़की ने 3 फीट के दूल्हे संग लिए सात फेरे - फोटो : self

जानकारी के मुताबिक, दुल्हन का नाम शांता मकवाणा है। वह 29 साल की हैं और सत्यम सेवा युवक मंडल के गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं। बताया जा रहा है कि शांता को जन्म से ही दिखाई नहीं देता है। शांता ने बीएड किया है। वहीं, दूल्हे का नाम रमेश भाई डांगर है। जाम जोधपुर तहसील निवासी रमेश भाई की उम्र 42 साल है और वह सरकारी शिक्षक हैं।

विज्ञापन

जूनागढ़ में ऐसे हुई अनोखी शादी

3 of 4
5.5 फीट की लड़की ने 3 फीट के दूल्हे संग लिए सात फेरे - फोटो : self

बताया जा रहा है कि रमेश भाई डांगर को किसी जानकार के माध्यम से शांता के बारे में पता चला था। उन्होंने शांता से मुलाकात की और शादी करने की इच्छा जताई। रमेश भाई से बातचीत के बाद शांता ने शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद 30 नवंबर को दोनों की शादी कर दी गई।

विज्ञापन

दूर-दूर तक हो रही इस शादी की चर्चा

4 of 4
5.5 फीट की लड़की ने 3 फीट के दूल्हे संग लिए सात फेरे - फोटो : self

बताया जा रहा है कि गुजरात में शांता और रमेश भाई की शादी की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि अगर कद को छोड़ दिया जाए तो यह काफी अच्छा रिश्ता है, क्योंकि दूल्हा और दुल्हन दोनों पढ़े-लिखे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें