फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में पहली पारी खेलने को तैयार हैं ये चेहरेः डॉक्टर, क्रिकेटर और एक्टर भी शामिल

Thu, 06 Jun 2019 08:15 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 23
पहली बार लोकसभा पहुंचे ये सांसद - फोटो : Social Media
लोकसभा की 542 सीटों पर हुए चुनाव में मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पसंदीदा उम्मीदवारों को संसद तक पहुंचाया। इस बार 300 उम्मीदवार पहली बार चुनकर संसद पहुंचे हैं। वहीं 197 सांसद ऐसे हैं जो दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में 314 सांसद पहली बार लोकसभा पहुंचे थे जबकि 169 सांसद दोबारा चुने गए थे। लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार जीतने वाले उम्मीदवारों में नेताओं के अलावा फिल्म जगत के सितारे, डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं। आपको बता रहे हैं कौन हैं ये नेता और हस्तियां।  

विज्ञापन

2 of 23
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहली बार गुजरात की गांधीनगर से लोकसभा के सांसद बने हैं। शाह को नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है। अमित शाह 2017 में मनोनीत होकर राज्यसभा पहुंच चुके हैं। शाह पहली बार लोकसभा पहुंचेंगे। 1986 में भाजपा से जुड़े शाह गुजरात के गृहमंत्री भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 23
मिमी चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram
बंगाली फिल्मों और टेलीविजन दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं। लोकसभा चुनाव के दौरान ही अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की जमकर चर्चा रही। तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से चुनाव लड़ने वाली इस 30 साल की अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। मिमी ने भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा को 2,95239 वोटों से हराया।
 

4 of 23
- फोटो : Social Media
महाराष्ट्र की शिरूर लोकसभा सीट पर एनसीपी के उम्मीदवार डॉ. अमोल कोल्हे ने शिवसेना के अधलराव शिवाजी दत्रात्रेय को 58483 वोटों से हराया। डॉ. अमोल कोल्हे को 635830 वोट मिले। अमोल की उम्र 38 साल है और वो किसान के बेटे हैं। अमोल एमबीबीएस डॉक्टर और अभिनेता हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 23
नकुलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ की जीत के साथ कांग्रेस मध्यप्रदेश में केवल एक सीट (छिंदवाड़ा) निकाल पाई। नकुल पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। नकुल नाथ ने 37536 वोटों से भाजपा के नथ्थनशाह कावरेती को हराया।
विज्ञापन

6 of 23
Nusrat Jahan - फोटो : file photo
बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं। नुसरत की उम्र 28 साल है। हालांकि चुनाव में उतरने को लेकर उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं नुसरत जहां ने बड़ी जीत दर्ज की। नुसरत ने भाजपा उम्मीदवार सायंतन बसु को 350369 मतों से हराया। बता दें कि कि नुसरत सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए भी जानी जाती हैं।  
विज्ञापन

7 of 23
तेजस्वी सूर्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बंगलूरू दक्षिण की लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी 28 साल के तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को मात देकर बड़ी जीत दर्ज की। वह पहली बार संसद में पहुंचे हैं। तेजस्वी भाजपा के सबसे युवा सांसद हैं जो जीतकर आए हैं। वह अपने कॉलेज के दिनों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे हैं।

28 साल के तेजस्वी सूर्या पेशे से वकील और भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव हैं। इसके अलावा भाजपा के  2019 के लिए गठित राष्ट्रीय सोशल मीडिया अभियान में भी वह अहम सदस्य हैं। भाजपा का हिस्सा बनने से पहले छात्र संगठन, एबीवीपी में सक्रिय रह चुके हैं।

8 of 23
गौतम गंभीर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर रहे गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस अरविंदर सिंह लवली और आप प्रत्याशी आतिशी को मात दी। भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे गंभीर ने अरविंदर सिंह लवली को करीब चार लाख वोटों से पटखनी दी है। पूर्वी दिल्ली की सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले गौतम गंभीर को कुल 696156 वोट मिले थे। 

9 of 23
इम्तियाज जलील (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र की औरंगाबाद सीट से एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने जीत हासिल की है। ये पहली बार है कि लोकसभा में एमआईएम के अब दो सांसद होंगे- असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील। इम्तियाज पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। इम्तियाज ने शिवसेना के प्रत्याशी चंद्रकांत को 4500 वोटों के नजदीकी मुकाबले में हराया है।
 

10 of 23
चंद्राणी मुर्मू - फोटो : Social Media
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने से पहले तक ओडिशा की रहने वालीं चंद्राणी मुर्मू भी सामान्य लड़की की तरह थीं। ज्यादा वक्त नहीं बीता जब वो इंजीनियरिंग करके सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं दे रही थीं। लेकिन, चुनावी नतीजों के बाद उनके करियर की दिशा ही बदल गई है। 25 साल 11 महीने की उम्र में चंद्राणी ओडिशा में क्योंझर लोकसभा सीट से जीत कर संसद पहुंची हैं।
 

11 of 23
रवि किशन (फाइल फोटो)
करीब तीन दशक से भाजपा के दबदबे वाले गोरखपुर में उपचुनाव में सपा नेता प्रवीण निषाद ने सीट छीन ली थी। इस बार भाजपा ने भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन को उतारा था। रवि किशन ने ये सीट जीतकर संसद में पहली बार जाने वाले नेताओं में अपना नाम शुमार कर लिया। रवि किशन एक फिल्म अभिनेता हैं। 

12 of 23
सनी देओल (फाइल फोटो) - फोटो : social media
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने पहली बार भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा। सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से थी। सनी देओल ने जीत दर्ज की और पहली बार सांसद बने।
 

13 of 23
हंस राज हंस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
देश के प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस को भाजपा ने उदित राज की जगह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारा था। हंस ने आम आदमी पार्टी के गुगन सिंह को 5 लाख वोटों के भारी अंतर हराया। जीत के बाद हंस पहली बार संसद पहुंचे हैं। 

2009 के आम चुनाव में हंसराज ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से शिरोमणि आकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार मिली थी। बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन भी थामा फिर कांग्रेस से अलग होकर हंस भाजपा में शामिल हो गए।

14 of 23
रमैया हरिदास (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
रमैया हरिदास केरल से कांग्रेस की उभरती हुई नेता हैं। इस बार के आम चुनाव में उन्होंने केरल की अलातुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की हैं। लोकसभा 2019 में रमैया केरल से इकलौती महिला सांसद चुनी गईं हैं। रमैया को जब कांग्रेस ने यहां से उतारा था, तो सभी को हैरानी हुई थी। रमैया पहली बार लोकसभा पहुंची हैं। 

15 of 23
रीती पाठक (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
मध्यप्रदेश के सीधी से चुनाव लड़ने वालीं भाजपा उम्मीदवार रीती पाठक भी पहली बार संसद पहुंची हैं। उनकी उम्र 41 साल है। रीती पाठक ने कांग्रेस के अजय अर्जुन सिंह को 286524 वोटों के भारी अंतर हराया। 

16 of 23
हिमाद्री सिंह - फोटो : Social Media
भाजपा ने मध्यप्रदेश के शहडोल संसदीय सीट से हिमाद्री सिंह ने चुनाव जीता। उनकी उम्र 32 साल है और वो पहली बार संसद पहुंची हैं। हिमाद्री ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमिला सिंह को 403333 वोटों से मात दी। हिमाद्री सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं।

हिमाद्री का नाता राज गौड़ परिवार से है। हिमाद्री ने उप-चुनाव कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था, मगर उन्हें हार मिली थी। उसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गईं। उनके पिता तीन बार विधायक और उनकी मां तीन बार सांसद और एक बार विधायक रह चुकी हैं।

17 of 23
महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी की प्रत्याशी महुआ मोइत्रा ने जीत दर्ज की। उनकी उम्र 44 साल है और वो भी पहली बार संसद पहुंची हैं। उन्होंने भाजपा के कल्याण चौबे को करीब 63 हजार मतों से हराया है। टीएमसी ने बंगाल में बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। मोइत्रा पूर्व निवेशक बैंकर हैं। 

पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर महुआ मोइत्रा लंदन में अच्छी खासी सैलेरी वाली नौकरी छोड़ने के बाद 2009 में भारत लौटीं और भारतीय राजनीति में भाग्य आजमाने का फैसला किया। साल 2016 के विधानसभा चुनावों में करीमपुर सीट से जीत भी दर्ज की। इस सीट पर 1972 से लेफ्ट पार्टियों का कब्जा रहा था।

18 of 23
Navneet Kaur rana - फोटो : Social Media
नवनीत कौर राणा निर्दलीय चुनाव जीत कर पहली बार संसद पहुंची हैं। नवनीत ने एक सधे हुए राजनीतिज्ञ की तरह शिवसेना के उम्मीदवार अदसुल अन्नानदारो विथोबा को हराया। नवनीत ने निर्दलीय होने के बाद भी आसानी से कांग्रेस का सपोर्ट भी हासिल कर लिया था। नवनीत ने शिवसेना उम्मीदवार अदसुल अन्नानदारो को 36951 वोटों के अंतर से हरा दिया। उनकी उम्र 33 साल है और वो राजनीति से पहले अभिनय जगत में सक्रिय थीं। 

19 of 23
अनुराग शर्मा - फोटो : social media
झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे उद्योगपति पंडित अनुराग शर्मा ने पिछले लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों को मिली जीत के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। सरल स्वभाव व संसदीय क्षेत्र के विकास के मुद्दे के साथ जनता के बीच पहुंचे अनुराग को कुल 8 लाख पांच हजार 351 वोट मिले। उनके निकटम प्रतिद्वंदी गठबंधन के श्यामाचरण गुप्ता को 4 लाख 42 हजार 23 वोटों पर संतोष करना पड़ा। तीन लाख 63 हजार 338 वोटों से रिकार्ड वोटों से जीत दर्ज की।

20 of 23
आजम खान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा को हराकर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान पहली बार संसद पहुंचे हैं। आजम ने जया प्रदा को 1 लाख 9 हजार 997 वोटों के अंतर से हराया। आजम खान को 5 लाख 59 हजार 177 वोट मिले। वहीं जया प्रदा के पक्ष में कुल 4 लाख 48 हजार 630 मत पड़े। 

21 of 23
दिलीप घोष - फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल की मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के मानस रंजन भुनिया को 88,952 मतों से हरा दिया। घोष को 6,85,433 वोट मिले जबकि भुनिया को 59,6481 वोट मिले। घोष पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं।

22 of 23
Hanuman Beniwal
राजस्थान की नागौर सीट पर रालोसपा उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने जीत दर्ज की। वो भी पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। बेनीवाल ने 1,81,260 वोटों से जीत दर्ज की थी। हनुमान बेनीवाल को कुल 6,60,051 वोट हासिल हुए। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार ज्योति मिर्धा को 478791 मत मिले।
विज्ञापन

23 of 23
sujay vikhe patil - फोटो : Social Media
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले डॉ. सुजय विखे-पाटिल ने अहमदनगर से चुनाव जीता था। वह मास्टर ऑफ सर्जन हैं। वह विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे हैं। वो पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें