फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सेलेब्रिटीज को पसंद है रॉयल एनफील्ड का टशन, सड़कों पर अकसर दिखते हैं फर्राटा भरते

Thu, 06 Jun 2019 07:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Royal Enfield - फोटो : सांकेतिक
रॉयल एनफील्ड का नाम सुनते ही युवाओं के चेहरे खिल जाते हैं। यह अकेली दुनिया की सबसे पुरानी बाइक है, जिसका प्रोडक्शन आज भी जारी है। वहीं रॉयल एनफील्ड की पॉपुलैरिटी भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में इसके चहेते हैं। वहीं बॉलीवुड से लेकर कई क्रिकेटर भी इस बाइक के कद्रदान हैं। आइए जानते हैं दुनियाभर की उन सेलेब्रिटीज के बारे में, जो मुरीद है रॉयल एनफील्ड की...
 
विज्ञापन

जॉन अब्राहम

2 of 13
john abraham bullet
सबसे पहले बात करते हैं कार और बाइक के शौकीन जॉन अब्राहम की। उनके गैराज में जहां निसान जीटी, लैंबोर्गिनी गैलार्डो और यामाहा RD 350 जैसी कई शानदार गाड़ियां हैं, वहीं इनके पास राजपुताना कस्टम्स की बनाई लाईटफुट नाम से कस्टमाइज्ड रॉयल एनफील्ड भी है। जिसे वे अकसर शहर की सड़कों पर चलाते नजर आते हैं।
 
विज्ञापन

गुल पनाग

3 of 13
Gul Panag Royal Enfield - फोटो : AmarUjala
अभिनेत्री गुल पनाग भी कारों और बाइकों की शौकीन हैं। साथ ही वे एडवेंचर जंकी भी हैं। उनके पास मॉडिफाइड महिंद्रा स्कॉर्पियो भी हैं। वहीं उनके गैराज में बुलेट इलेक्ट्रा 350 भी है, जिसके साथ वे कई बार चंडीगढ़ की सड़कों पर स्पॉट की जा चुकी हैं। उनकी बाइक की खासियत यह है कि उसका इंजन कास्ट आयरन से बना है और ऐसी बेहद कम बाइक बनाई गई थीं।
 

नाना पाटेकर

4 of 13
Nana Patekar royal enfield - फोटो : Twitter
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर को भी बाइक्स और गाड़ियों का बेहद शौक है। उनके पास महिंद्रा जीप भी है। वहीं उनके गैराज में रॉयल एनफील्ड डेजर्ट स्टॉर्म भी है, जिसे चलाते हुए उन्हें कई बार स्पॉट किया जा चुका है।
 
विज्ञापन

वरुण धवन

5 of 13
varun dhawan bullet
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज की यग जेनरेशन के स्टाइल आइकन हैं, वहीं उनके गैराज में एक से बढ़ कर एक शानदार गाड़ियां हैं। वरुण के पास कस्टल ओलिव ग्रीन रंग की बुलेट 500 है।
 
विज्ञापन

आदित्य रॉय कपूर

6 of 13
Aditya Kapoor Royal Enfield - फोटो : Twitter
आशिकी-2 और फितूर जैसे फिल्मों से पहचान बना चुके आदित्य रॉय कपूर भी रॉयल एनफील्ड के शौकीन हैं। उनके पास दो रॉयल एनफील्ड बाइक हैं, जिनमें मैचिस्मो 500 और कास्ट आयरन इंजन वाली रॉयल एनफील्ड 500 है।
 
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ

7 of 13
Jackie Shroff
बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर जैकी श्राफ का कारों और बाइक्स के प्रति प्रेम किसी से छुपा हुआ नहीं है। जैकी के पास शानदार मॉडिफाइड रॉयल एनफील्ड है जिसे वैरदेंची कस्टम्स ने डिजाइन किया है। इस बाइक का स्केलेटर है, जिसका लुक घोस्ट राइडर बाइक से मिलता जुलता है।
 

मोहनलाल

8 of 13
Mohan Lal Royal Enfield - फोटो : Twitter
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल भी बाइकों के शौकीन हैं। उनके पास क्रोम फिनिश वाली 500 सीसी की रॉयल एनफील्ड है। इस बाइक की खासियत है कि यह जावा बाइक्स के बराबर 27.2 बीएचपी की पावर देती है।
 

सलमान खान

9 of 13
salman Khan Royal enfield - फोटो : Youtube
सलमान के पास वैसे तो इंट्रूडर और हायाबूसा जैसी बाइक्स हैं, वहीं उनके पास रॉयल एनफील्ड भी है। सलमान के पास रॉयल एनफील्ड क्लासिक डेजर्ट स्ट्रॉम है, जिस पर खास मैट फिनिश पैंट है। इस बाइक को ओविव ग्रीन रंग में लांच किया गया था, लेकिन सेना की आपत्ति के बाद इसे बंद कर दिया गया।    
 

जॉंन्टी रोड्स

10 of 13
jonty rhodes royal enfield - फोटो : Twitter
ऐसा नहीं कि केवल फिल्मी सितारे ही रॉयल एनफील्ड के मुरीद हैं। बल्कि क्रिकेटर्स को भी ये बाइक बेहद पसंद है।  रोड्स जब भारत में होते हैं, तो वे अकसर रॉयल एनफील्ड पर नजर आते हैं। उनके पास रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 है।
 

ब्रैड पिट

11 of 13
Brad Pitt Bullet - फोटो : Pinterest
हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ब्रैड पिट बाइक्स के जबरदस्त शौकीन हैं। ब्रैड पिट के पास आइकोनिक विंटेज मोनोग्राम वाली रॉयल एनफील्ड है, जिसे टलाते हुए वे अकसर नजर आ जाते हैं।
 

जै लीनो

12 of 13
Jay Leno Royal Enfield - फोटो : Twitter
जै लीनो के पास कार और बाइक्स का बड़ा कलेक्शन है। उनके पास टाटा नैनो भी है। जै लीनो बड़े-बड़े टॉक शोज के होस्ट रह चुके हैं। उनके पास रॉयल एनफील्ड क्लासिक क्रोम 500 है।
 
विज्ञापन

बिली जोएल

13 of 13
billy joel royal enfield - फोटो : Pinterest
अमेरिकी गायक और सॉन्ग राइटर के पास शानदार क्रूजर बाइक्स हैं, जिनमें हार्ले डेवविसन जैसी बाइक्स भी शामिल हैं। उनके कलेक्शन में कास्ट आयरन इंजन वाली रॉयल एनफील्ड भी है, जो आर्मी ग्रीन रंग की है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें