फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

251 रु. में 4जी फोन देने वाले की पत्नी की पुलिस को तलाश

Sun, 26 Feb 2017 07:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
सबसे सस्ता, महज 251 रुपये में 4जी स्मार्टफोन का सपना दिखाने वाला शख्स मोहित गोयल सलाखों के पीछे है। मोहित पर आरोप ठगी का है। यह शख्स रिंगिंग बेल्स कंपनी का एमडी बताया जाता है। मोहित चीन भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले कि वह देश से रफू-चक्कर हो पाता, खाकी ने उसे धर लिया और अदालत ने उसे डासना जेल भेज दिया। पुलिस को ठगी के अन्य आरोपियों की तलाश है, जिनमें मोहित की पत्नी भी शामिल है। दिलचस्प बात यह भी है कि आखिर परचूनी की दुकान चलाने वाला मोहित कैसे फर्श से अर्श पर पहुंचा और कैसे अर्श से फिर फर्श पर धड़ाम से आ गिरा? पढ़ें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
सस्ते मोबाइल फोन के नाम पर डिस्ट्रीब्यूटर्स से लाखों रुपये की ठगी का आरोपी रिंगिंग बेल्स कंपनी का एमडी मोहित गोयल चीन भागने की फिराक में था। पुलिस जांच में पता चला है कि उसने चीन का वीजा भी हासिल कर लिया था। अब गाजियाबाद स्थित डासना जेल में दिन काट रहा है।
विज्ञापन

3 of 11
रिंगिंग बेल कंपनी का 250 रुपए वाला फोन
पुलिस को फिलहाल मोहित के फरार साथियों की तलाश है। पुलिस मोहित की पत्नी धारणा गर्ग, अनमोल गोयल, अशोक चड्डा और सुमित कुमार की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिसिया पूछताछ में मोहित ने कई बड़े खुलासे किए हैं। लेकिन पुलिस इस बारे में फिलहाल चुप्पी साधने के मूड में है।
 

4 of 11
मोहित ने खुद को एमबीए बताता है, लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो वह सिर्फ आठवीं पास है। लोगों को झांसे में लेने के लिए उसने फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीखा था।
विज्ञापन

5 of 11
Ringing Bells
अंग्रेजी में वाक पटुता की बदौलत वह देश-विदेश में कारोबार के सिलसिले में आता-जाता था। उसके संपर्क में कई सफेदपोश और रसूखदार भी थे। पुलिस उनकी भी जांच कर रही है। मोहित की रिंगिंग बेल्स कंपनी की ऑनलाइन बुकिंग के जरिए करीब आठ करोड़ लोगों ने 251 रु. वाला मोबाइल बुक किया था, लेकिन अब एक भी ग्राहक को यह फोन नसीब नहीं हुआ है। रिंगिंग बेल्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय मल्होत्रा के पिता देवदत्त मल्होत्रा ने बताया कि कंपनी ने फरवरी 2016 में फ्रीडम 251 को लांच किया था। 
 
विज्ञापन

6 of 11
कंपनी के सीओ सेकेंड ने बताया मोहित गोयल लोगों को चाइनीज मोबाइल देने का प्लान बना रहा था। पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह जल्द ही चाइना जाकर मोबाइल फोन की खरीद करने वाला था। इसके बाद वह अपने ग्राहकों को सप्लाई करता। हालांकि मोहित दावा करता है कि वह इतना सस्ता फोन डिजिटल और मेकिंग इंडिया के तहत देने वाला था। डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय ने बताया कि कई बार आरोपी मोहित ने उन्हें लालच दिया कि वह लोगों से बुकिंग लेकर पैसा उसे दे दें, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। स्मार्ट फोन बहुत ही घटिया किस्म का था। इसी के चलते उन्होंने पहले माल आने की बात कही।
विज्ञापन

7 of 11
Samsung Smartphone
मोहित गोयल की गिरफ्तारी से उसके पिता राजेश कुमार ने किनारा कर लिया है। उनका कहना है कि मैं तो अपना व्यापार संभाल रहा हूं, मुझे नहीं पता मोहित ने क्या किया है और क्यों उसकी गिरफ्तारी हुई है। रिंगिंग बेल्स कंपनी के एमडी मोहित गोयल के पिता राजेश कुमार आज भी शामली में रेलवे रोड पर किराना की दुकान चलाते हैं।

 

8 of 11
मेक इन इंडिया
रिंगिंग बेल्स ने सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया योजनाओं के तहत भारत में पेश किया गया था। कहा गया था कि फोन की चिपसेट को ताइवान से आयात किया जाएगा, बाकी फ्रीडम 251 फोन का निर्माण भारत में किया जाएगा। रिंगिंग बेल्स, अध्यक्ष अशोक चड्ढा ने कहा था, 'कंपनी का लक्ष्य साल के अंत तक भारत में 75 प्रतिशत और समय के साथ मेक इन इंडिया के तहत 100 प्रतिशत हार्डवेयर भारत में बनाना है।'

 

9 of 11
- फोटो : Getty
चड्ढा ने कहा था, 'हम शुरुआत में नोएडा और उत्तराखंड में कारखाने ला रहे हैं। इसकी कुल लगात करीब 500 करोड़ रुपए है जहां 5 लाख फोन प्रति माह तैयार करने की योजना है। आने वाले समय में ऐसे पांच मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनाए जाएंगे।' चड्ढा ने यह कहा था कि फोन के लिए कोई सरकारी सब्सिडी नहीं ली गई, ना ही सरकार की ओर से इस परियोजना में किसी की कोई भी भागीदारी है।

 

10 of 11
चड्ढा ने बताया था, 'बिल ऑफ मटीरियल्स (पुर्जों की कीमत) के हिसाब से इस फोन की लागत 2000 रुपए है। मेक इन इंडिया के तहत भारत में बनाकर हम इसमें से 400 रुपए बचा लेंगे और ऑनलाइन बिक्री कर 400 रुपए और बचा लेंगे। साथ ही बड़ी संख्या में प्री-ऑर्डर (लाखों से ज्यादा) मिलने पर हम 400 रुपए और बचा सकते हैं।' कंपनी ने दावा किया था कि यह अभी शुरुआत है, कंपनी आने वाले समय में अलग-अलग कीमतों पर और भी हैंडसेट लॉन्च करेगी। मोहित गोयल ने कहा था कि एक या दो साल में कंपनी सिम कार्ड भी लॉन्च करेंगी, जो कुछ अनोखी सुविधाओं के साथ होगी।

 
विज्ञापन

11 of 11
फोन की वेबसाइट पर इसके फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी गई थी जोकि इस प्रकार थे- 4.0 इंच डब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले, एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरे‌टिंग सिस्टम, 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉड कोर प्रोसेसर 1 जीबी रैम 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोएसडी का र्ड (32 जीबी) सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा 3.2 मेगापिक्सल रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल सिम सपोर्ट, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ की सुविधा मौजूद है। इसमें 1450 एमएएच की बैटरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें