फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर: आग के बाद अस्पताल में हर तरफ मौत का मातम, शवों की लगी लाइन

Tue, 18 Oct 2016 06:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड एसयूएम हॉस्पिटल में सोमवार की रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा मरीज गंभीर रुप से झुलस गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर मरीज आईसीयू में भर्ती थे। आग लगने के वक्त इस निजी अस्पताल में 500 से ज्यादा मरीज थे। तस्वीरों में देखें पूरी रिपोर्ट-
 
विज्ञापन

भुवनेश्वर: अस्पताल में आग लगने से 22 की मौत, कई की हालत गंभीर

2 of 7
शाम 7:30 बजे के करीब अस्पताल के प्रथम तल पर स्थित डायलिसिस वार्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे आग लग गई। देखते ही देखते यह आग पूरे अस्पताल में फैल गई। आग फैलने के साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई।

 
विज्ञापन

भुवनेश्वर: अस्पताल में आग लगने से 22 की मौत, कई की हालत गंभीर

3 of 7
पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर चार मंजिला अस्पताल में तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। अग्नि शमन सेवा के महानिदेशक बी. बेहरा ने बताया कि भुवनेश्वर के तीन दमकल स्टेशनों के कर्मी आग बुझाने में जुटे। आग बुझाने के लिए सात दमकलों को लगाया गया। 

 

भुवनेश्वर: अस्पताल में आग लगने से 22 की मौत, कई की हालत गंभीर

4 of 7
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई मरीजों को खिड़कियों के कांच तोड़कर बचाया गया। एक मरीज के बेटे ज्योति प्रकाश ने बताया कि उसके पिता प्रथम तल पर भर्ती थे। आग लगने के बाद उसने वहां से कूद कर जान बचाई। उसने बताया कि उसके पिता और अन्य मरीजों के साथ क्या हुआ इसकी जानकारी उसे नहीं है। 

 
विज्ञापन

भुवनेश्वर: अस्पताल में आग लगने से 22 की मौत, कई की हालत गंभीर

5 of 7
फिलहाल अभी आग पर काबू पा लिया गया है। आग में झुलसे लोगों को भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल और AMRI अस्पताल में ले जाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक दर्जनों लोगों की हालत चिंताजनक है। ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

 
विज्ञापन

भुवनेश्वर: अस्पताल में आग लगने से 22 की मौत, कई की हालत गंभीर

6 of 7
ओडिशा सरकार ने मेडिकल एजुकेशन एवं ट्रेनिंग निदेशक को घटना की जांच करने के आदेश दिए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अतानु एस नायक ने कहा कि अगर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर: अस्पताल में आग लगने से 22 की मौत, कई की हालत गंभीर

7 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर के अस्पताल में मरीजों की मौतों की घटना को दिमाग को सुन्न कर देने वाला बताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जाहिर की है। मोदी ने ट्वीट में यह भी कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात कर झुलसे लोगों को एम्स में शिफ्ट करने के इंतजाम कराने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें