फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी

Mon, 17 Oct 2016 09:44 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : getty
भारत के सर्वकालिक महानतम क्रिकेटरों में से एक और जंबो के नाम से प्रसिद्ध अनिल कुंबले का आज जन्मदिन है। अनिल का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में हुआ था। वह बीएस चंद्रशेखर जैसे गेंदबाज को खेलता देखकर बड़े हुए थे। लंबी कद काठी के अनिल शुरुआत में वह तेज गेंदबाज बनना चाहते थे लेकिन संयोगवश वह स्पिनर बन गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी

2 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : getty
कुंबले ने बैंगलोर की गलियों में क्रिकेट खेलना शुरू किया। इसके बाद 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने यंग क्रिकेटर्स नाम का क्रिकेट क्लब ज्वाइन कर लिया। 1991-92 में कुंबले ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। कुंबले को जंबो के नाम से भी जाना जाता है, उन्हें यह नाम तेज गति  से स्पिन गेंदबाजी करने के कारण मिला। कहा जाता था कि उनकी गेंदों में जंबो जेट जैसी तेजी है। इसलिए उन्हेंं जंबो के नाम से भी पुकारा जाने लगा। 
विज्ञापन

3 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : getty
कुंबले को पहली बार भारतीय टीम में आस्ट्रेलिया-एशिया कप के दौरान शामिल किया गया था। 25 अप्रैल 1990 को  शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ कुंबले ने अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का आगाज 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में  किया था। इस मैच में कुंबले ने तीन विकेट हासिल किए थे। 

Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी

4 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : twitter
हाल ही में बैंगलोर की एक मुख्य सड़क का नाम अनिल कुंबले के नाम पर रखा गया है। ऐसा उनकी क्रिकेट जगत में मिली उपलब्धियों के कारण हुआ। इससे पहले कुंबले को भारत सरकार ने वर्ष 1995 में अर्जुन पुरस्कार और साल 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया था। 
विज्ञापन

Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी

5 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : getty
कुंबले ने अपने क्रिकेट करियर में 132 टेस्ट और 271 वनडे मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 619 विकेट हासिल किए। टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न के बाद वह दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने वनडे करियर में 337 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी

6 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : getty
अनिल कुंबले को आईसीसी ने साल 2015 में हॉल ऑफ फेम की सूची में शामिल किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह आईसीसी की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष भी रहे। 
विज्ञापन

7 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : getty
कुंबले ने साल 2007 के इंग्लैंड दौरे में ओवल टेस्ट के दौरान टेस्ट मैचों में अपना पहला शतक 110 रन नाबाद  जड़ा था। टेस्ट मैचों में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाला और कोई गेंदबाज ऐसा नहीं कर सका है। 
 

Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी

8 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : getty
कुंबले ने आईपीएल में बतौर खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरा। इसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मेंटोर बने। फिलहाल कुंबले टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं। 

Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी

9 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : getty
कुंबले के नाम टेस्ट क्रिकेट का एक पारी में पूरे 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह रिकॉर्ड उन्होंने साल 1999 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ कायम किया था। इससे पहले केवल जिम लेकर एक पारी में पूरे 10 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। 
 

Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी

10 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : getty
कुंबले भारत के टेस्ट कप्तान भी बने। हरभजन और सायमंड्स के बीच हुए मंकीगेट विवाद के दौरान कुंबले टीम इंडिया के कप्तान थे। 

Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी

11 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : getty
कुंबले को फोटोग्राफी का भी शौक है। वह अपने करियर में टीम इंडिया केे आधिकारिक फोटोग्राफर की भूमिका में नजर आ चुके हैं। उन्होंने पिछले दो दशक में भारतीय क्रिकेट के कई महत्वपूर्ण लम्हों को अपने कैमरे में कैद किया है। टीम इंडिया का कोच बनने के बावजूद उनका यह शौक आज भी जारी है। 
विज्ञापन

Birthday Special: 22 गज की पिच पर उड़ने वाला जंबो जेट था यह खिलाड़ी

12 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : getty
कुंबले ने वेस्टइंडीज में साल 2007 में खेले गए विश्वकप में मिली निराशाजनक हार के बाद एकदिवसीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट खेलते रहे और टीम इंडिया के कप्तान भी बने। साल 2008 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दिल्ली में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अचानक संन्यास की घोषणा कर दी। फिलहाल वह टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में टीम इंडिया को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें