फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के बाद मछली बेचने पर ट्रोल हुई हनन हमीद ने किया रैंप वॉक, खुद को बताया सरकार की बेटी

Thu, 02 Aug 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
1 of 6
अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए कॉलेज के बाद 21 सला की हनन हमीद नाम की लड़की मछलियां बेचा करती है। उसकी इस कहानी को एक स्थानीय मैग्जीन ने कवर किया। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थी। बुधवार को हनन ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। हनन तिरुवंतनतपुरम के ओणम बकरीद खादी एक्सपो के रैंप पर चलीं। हनन को इस कार्यक्रम के लिए केरल खादी बोर्ड की उपाध्यक्ष शोभना जॉर्ज ने आमंत्रित किया था।
विज्ञापन

2 of 6
सोशल मीडिया पर कॉलेज यूनिफॉर्म पहनकर मछली बेचने की वजह से ट्रोल हुईं हनन से केरला के मुख्यमंत्री ने उससे मुलाकात की। अपनी मुलाकात के दौरान हनन ने खुद को सरकार की बेटी बताया जो सरकार से पूरी सुरक्षा चाहती है। विजयन ने एक बार फिर से हनन को सुरक्षा का वादा दिया और कहा कि वह सरकार का पूरा समर्थन उनके साथ है।
विज्ञापन

3 of 6
हनन जब ट्रोल हो रही थीं उस समय केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम 21 साल की कॉलेज छात्रा के समर्थन में उतर आए थे। वह इस समय थोडुपुझा के एक कॉलेज से बीएससी कर रही है।

4 of 6
हनन की कहानी को मलयामल के प्रतिष्ठित अखबार मातृभूमि ने प्रकाशित किया था। उसकी इस दिल छू लेने वाली कहानी को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था। जिसमें फिल्म कलाकार और राजनीतिज्ञ शामिल थे। लेकिन सोशल मीडिया पर हनन की कहानी को लेकर कुछ लोगों ने शक जाहिर किया और इसे झूठा करार दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
जिसके बाद हनन के कॉलेज प्रिंसिपल और पड़ोसियों ने उसका साथ दिया और कहा कि अखबार में छपी यह कहानी झूठी नहीं है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कन्नथनम ने अपने फेसबुक पर लिखा, 'केरला के लोगों हनन पर हमला करना बंद करो। मैं शर्मिंदा हूं। एक लड़की अपनी बिखरी हुई जिंदगी को संभालने की कोशिश कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रोलिंग से निराश हुई हनन ने कहा था, 'मुझे कोई मदद नहीं चाहिए। कृपया मुझे अकेला छोड़ दें और अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए काम करने दें।' उसकी कहानी के बारे में पता चलने के बाद फिल्मकार अरुण गोपी ने उसे अपनी आगामी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें