फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम नगरी-गंगा का किनारा और अर्द्ध कुंभ की तैयारी..देखिए तट की मनमोहक तस्वीरें

Wed, 20 Jun 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
1 of 12
ardh-kumbh - फोटो : Ravi Batra
संगम नगरी में अर्द्ध कुंभ की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। वैसे तो दुनिया का सबसे बड़े माघ मेले का आयोजन 15 जनवरी 2019 को होगा लेकिन उसकी चाक चौबंद व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन और पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है। तैयारियों के बीच हमारे फोटो ग्राफर रवि बत्रा ने संगम का जायजा लिया और आपके लिए कुछ यादगार पल खींच लाए हैं। उनकी नजर में देखिए कैसा है अभी संगम तट का नजारा...
विज्ञापन

2 of 12
ardh-kumbh - फोटो : Ravi Batra
संगम तट पर अर्द्ध कुंभ मेला वैसे तो 6 साल में आता है लेकिन वहां श्रद्धालुओं का मेला पूरे साल लगा रहता है। इस दौरान तट पर एक छोटी बच्ची मुकुट लगाए, लाल चुनरी ओढ़े नजर आई।  कुछ श्रद्धालू उसे देवी स्वरूप मानकर पूजा करते तो कुछ उपहार देते नजर आए।  
विज्ञापन

3 of 12
ardh-kumbh - फोटो : Ravi Batra
कर्मकांड से लेकर पवित्र गंगा में स्नान करने सालों भर लोग आते रहते हैं। एक मां अपने छोटे से बच्चे को कुछ इस तरह से गंगा में डुबकी लगवाती नजर आई।

4 of 12
ardh-kumbh - फोटो : Ravi Batra
 वहीं परिवार का एक युवा महिलाओं को नाक कान दबा कर डुबकी कैसे लगाए सिखाता हुआ नजर आया जिसे महिलाएं बहुत ध्यान से सीखती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 12
ardh-kumbh - फोटो : Ravi Batra
वैसे गंगा का पानी का स्तर बहुत तेजी से गिर गया है। जबकि पहली पहली बार गंगा का पानी लोगों को हरे रंग का दिखायी दिया। पानी का स्तर इतना कम है कि लोग वहां मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 12
ardh-kumbh - फोटो : Ravi Batra
श्रर्द्धा की डुबकी- गंगा में डुबकी लगाती ये महिला को देखकर कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है, महिला ने श्रद्धा के साथ घूंघट को सिर से उतरने नहीं दिया और  डुबकी भी लगाई।  
विज्ञापन

7 of 12
ardh-kumbh - फोटो : Ravi Batra
गंगा का तट हो और वहां पिकनिक न मन रही और तेज हवाएं न चलें तो जाना बेकार हो जाता है। संगम तट पर अचानक चली तेज हवा ने जहां दिन में ही अंधेरा कर दिया वहीं बाइक सवार को रुकने पर मजबूर कर दिया। 

8 of 12
ardh-kumbh - फोटो : Ravi Batra
गंगा किनारे मौज मस्ती का अपना अलग ही मजा होता है। तब यह और आनंद देता है जब चार दोस्त इक्ट्ठे हो जाते हैं। तेज हवाओं के बीच कुछ बातें करते बाइक सवार

9 of 12
ardh-kumbh - फोटो : Ravi Batra
गंगा का किनारा हो वहां साधू-संत न हो ये कैसे हो सकता है। सालों भर गंगा तट किनारे रहने वाले साधू संत कई तरह की विधाओं में पारंगत हो जाते है। 

10 of 12
ardh-kumbh - फोटो : Ravi Batra
कैमरे पर उनकी जैसे ही नजर पड़ी वह अपनी योग विद्या का नजारा दिखाने लगे। इन साधू बाबा ने जिस तरह से अपने पैरों को दनादन मोड़ा, उनके आस-पास खड़े लोग सांस रोक कर उन्हें देखने को मजबूर हो गए।

11 of 12
ardh-kumbh - फोटो : Ravi Batra
साधू बाबा योग में इतने पारंगत थे कि उन्होंने दनादन चार पांच तरह के आसन दिखाए।
विज्ञापन

12 of 12
ardh-kumbh - फोटो : Ravi Batra
डूबता सूरत और गंगा जी का तट- संगम का वह विहंगम दृश्य जिसे देखने दुनिया भर से लोग आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें