फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2017 की कुछ यादगार तस्वीरें जो बयां कर रही है कहानियां, सालों की जाएंगी याद

Wed, 27 Dec 2017 05:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 11
साल 2017 की कुछ बेहतरीन तस्वीर
कुछ खट्टी मीठी यादों के साथ साल 2017 अंतिम पड़ाव पर है। इस साल की कुछ यादों को कभी भुलाया भी नहीं जा सकता है और कुछ ऐसी भी यादें हैं, जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा। कुछ इसी तरह की तस्वीरों के साथ हम 2017 की उन तमाम यादों को आप सब के साथ साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
जीएसटी
केंद्र सरकार ने देश के सबसे बड़े आर्थिक सुधार कहे जा रहे गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी को 1 जुलाई से लागू कर दिया। इसके बाद देश के अनेक राज्यों में जीएस बिल पारित किया गया।
 
विज्ञापन

3 of 11
तीन तलाक
साल 2017 में तीन तलाकों का मुद्दा खूब छाया रहा। तीन तलाकों लेकर तमाम दलील दिए। तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट मे कुछ महीनों के लिए रोक भी लगाई। जिसके बाद भी तलाक देने का सिलसिला थमता दिख नही रहा है। फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट तीन तलाक पर रोक लगा चुका है और केंद्र सरकार को कानून बनाने के लिए छह महीने का वक्त दिया है।

4 of 11
दिल्ली में स्मॉग
भारत की राजधानी दिल्ली इस साल स्मॉग की वजह से काफी चर्चा में रहा। स्मॉग के कारण दिल्ली समेत और दिल्ली से सटे और राज्यों को इसका सामना करना पड़ा। स्मॉग के कारण लोग दो-चार दिन के लिए काफी परेशान हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 11
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
वैसे हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया जाता है, लेकिन इस साल का योग दिवस कुछ ज्यादा ही खास रहा। इस योग दिवस के अवसर पर देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में योग की लहर छा गई। दुनिया के तमाम देशों ने इस दिन को योग दिवस के रुप में मनाया और योग किया। हालांकि ये तस्वीर पेरिस की है, जहां लोग योग करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 11
बाढ़
इस साल बाढ़ की कहर ने पूरे देश में कहर बरपा दी। बिहार, असम समेत कई राज्य इस साल बाढ़ के चपेट में आए। कई लोगों की जान कई और कई लोग बेघर हो गए। इस तस्वार में देखिए कैसे एक बीमार बूढ़ी महिला को तीन-चार लोग स्ट्रेचर पर ले जा रहै हैं।
 
विज्ञापन

7 of 11
किसान प्रदर्शन
किसानों का प्रदर्शन भी इस साल खूब सुर्खियों में रहा। तमिलनाडु से लेकर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान तक के किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। तमिलनाडु के किसान कई दिनों तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर नरमुंड के साथ जमकर प्रदर्शन किए।

8 of 11
आशा भोंसले
इस तस्वीर में सिंगर आशा भोंसले की मोम की तस्वीर लगी हुई है। इस साल दिल्ली के मैडम तुषाद म्यूजियम में कई दिग्गजों के मूर्ती लगाए गए। भारत के इस पहले मैडम तुसाद म्यूजियम में लोगों को कई दिग्गज हस्तियों के पुतले देखने को मिला। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, कपिल देव, आशा भोंसले और मिल्खा सिंह समेत कई हस्तियां शामिल थे।

9 of 11
पंचकुला
सीबीआई कोर्ट ने बाबा राम रहीम को यौन शोषण के मामले में इस साल दोषी करार दिया। जिसके बाद उनके समर्थकों ने तबाही मचानी शुरू कर दी। इस दौरान बाबा के समर्थकों ने पत्रकारों को भी पीटा। समर्थकों ने रिपोर्टिंग के दौरान टीवी टुडे नेटवर्क की ओबी वेन पर हमला किया। पंचकूला के में लाइव रिपोर्टिंग के दौरान बाब के अनुयायियों ने इंडिया टुडे के ओबी वैन पर पत्थरबाजी की जिससे वैन के अंदर बैठे दो पत्रकारों भी घायल हो गए हैं।

10 of 11
ए सू-30 एयरक्राफ्ट
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला स्थित बांगरमऊ के नजदीक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर इंडियन एयरफोर्स के द्वारा ए सू-30 एयरक्राफ्ट का ड्रिल कराया गया।
विज्ञापन

11 of 11
रेल हादसा
गोवा के मडगांव स्टेशन से चलकर पटना जानेवाली वास्को डि गामा-पटना एक्सप्रेस की 13 बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास सुबह हुई। इस हादसे में उस समय 3 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि 13 अन्य घायल बताए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें