फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Mishap: बस ड्राइवर या बाइक सवार किसकी गलती से हुआ हादसा? मृतकों की पहचान जारी, पढ़ें अब तक के सभी अपडेट

Fri, 24 Oct 2025 04:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल

सार

Kurnool Bus Tragedy: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तड़के सुबह हुए बस हादसे में 20 लोगों जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं इस हादसे के पीछे की जो वजह सामने आई है, वो काफी चिंताजनक है। फिलहाल प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है। लेकिन सवाल ये उठता है कि ये हादसा किसकी वजह से हुआ, बस ड्राइवर या बाइक सवार...
विज्ञापन
1 of 7
आंध्र प्रदेश बस हादसा - फोटो : PTI
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कावेरी ट्रैवल्स की बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा बंगलूरू-हैदराबाद हाईवे पर हुआ, जब बस में अचानक आग भड़क उठी और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

कैसे हुआ हादसा?
जांच के शुरुआती नतीजों के अनुसार, हादसा बस और बाइक की टक्कर के बाद हुआ। कुरनूल जिला कलेक्टर ए. सिरी ने बताया कि बस में कुल 41 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, 'घटना रात करीब 3 बजे से 3:10 बजे के बीच हुई। इस दौरान बाइक बस से टकरा गई, जिसके बाद बाइक का फ्यूल टैंक फट गया। इसके बाद पेट्रोल रिसाव और सड़क पर बाइक के घसीटने के कारण आग लग गई और देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई।'

यह भी पढ़ें - Andhra Bus Fire: कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 20 यात्री जिंदा जले; राष्ट्रपति-PM ने जताया शोक
विज्ञापन

2 of 7
आंध्र प्रदेश बस हादसा - फोटो : PTI
बाइक सवार भी हादसे का शिकार
पुलिस के मुताबिक, बस से टकराने वाला बाइक सवार भी आग की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक मिर्याला लक्ष्मैया, सहचालक जी. शिवा नारायण और केबिन अटेंडेंट मिर्याला अशोक किसी तरह बस से कूदकर बाहर निकले और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी।

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री ने जताया दुख
इस हादसे पर आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने कहा, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बस सुबह लगभग तीन बजे हैदराबाद से बंगलूरू जा रही थी। बस एक मोटरसाइकिल से टकरा गई, उसे घसीटती हुई ले गई और उसमें आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप दो बच्चों समेत लगभग 19 लोगों की जान चली गई। सूचना मिलने पर, पुलिस विभाग मौके पर पहुंचा और मुख्यमंत्री और स्थानीय नेताओं को सूचित किया। बस में कुल 39 यात्री सवार थे। बस चालक ने भागकर शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकलने में मदद की। 
 
विज्ञापन

3 of 7
आंध्र प्रदेश बस हादसा - फोटो : PTI
मामले में केस दर्ज, चालक हिरासत में
मंत्री ने आगे बताया कि 'हमने मामला दर्ज कर लिया है और चालक हमारी हिरासत में है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। मोटरसाइकिल चालक, कुरनूल के मूल निवासी शिव कुमार की मृत्यु हो गई। आग की लपटों में शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया था। हमने शवों की पहचान के लिए विशेष टीमें बनाई हैं और मृतक परिवारों से डीएनए नमूने एकत्र कर रहे हैं। हमने मामले की आगे की जांच के लिए फोरेंसिक टीमों को तैनात किया है।'

कुरनूल बस हादसे की जांच के लिए पैनल गठित
आंध्र प्रदेश सरकार ने मामले में परिवहन, सड़क और राजस्व विभागों के अधिकारियों की एक समिति गठित की, जो कुरनूल में हुए हादसे की जांच करेगी। राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया कि, 'सरकार ने बस आग दुर्घटना की जांच के लिए परिवहन, सड़क और राजस्व विभागों के अधिकारियों की एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है।' उन्होंने कहा कि समिति के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - कुरनूल बस हादसा: आग में जिंदा जले 20 यात्री, दरवाजा जाम होने के चलते नहीं निकल पाए लोग; दहलाने वाली तस्वीरें

4 of 7
आंध्र प्रदेश बस हादसा - फोटो : PTI
बंगलूरू-हैदराबाद मार्ग पर दूसरी बार बड़ा हादसा
यह पहली बार नहीं है जब बंगलूरू-हैदराबाद मार्ग पर ऐसी भीषण त्रासदी हुई है। 30 अक्तूबर 2013 को भी एक निजी बस में आग लगने से 45 यात्रियों की मौत हो गई थी। वह बस भी बंगलूरू से हैदराबाद जा रही थी और महबूबनगर जिले के पास हादसे का शिकार हुई थी।

हादसे के कहानी घायल यात्री की जुबानी
बस हादसे में बचे एक यात्री ने बताया कि 'मैं हैदराबाद से बंगलूरू जा रहा था। सुबह करीब 3 बजे एक बाइक हमारे सामने आ गई, जिसे बस ने टक्कर मारी और बस बाइक को घसीटते हुए ले गई। इससे निकली चिंगारी से बस में आग लग गई और देखते ही देखते बस में धुआं भर गया। लोग जान बचाने के लिए आपात द्वार से निकले और जैसे ही वे लोग बाहर आए, तब तक पूरी बस ने आग पकड़ ली।'



 
विज्ञापन

5 of 7
आंध्र प्रदेश बस हादसा - फोटो : PTI
पीएम ने जताया शोक, मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरनूल हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'कुरनूल जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।' पीएम ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

तेलंगाना सरकार भी पीड़ितों के परिजनों देगी मुआवजा
इस बस हादसे में मारे गए राज्य के लोगों के परिजनों को तेलंगाना सरकार ने मुआवजा देने का एलान किया है। तेलंगाना सरकार के एलान के मुताबिक हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने बताया कि मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के निर्देशों के अनुसार, हादसे में घायल हुए लोगों को भी दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
आंध्र प्रदेश बस हादसा - फोटो : PTI
कुरनूल जीजीएच में घायलों का इलाज जारी
कुरनूल सरकारी सामान्य अस्पताल (जीजीएच) में भर्ती नौ लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से छह की हड्डी टूट गई है, जबकि तीन एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया कि एक चालक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है। उन्होंने आगे कहा कि बस के पास वैध परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र था। मंत्री ने कहा, जांच पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद हाईवे पर कुछ घंटों तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।

सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
कुरनूल के जिला प्रशासन ने बस हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रशासन ने कलेक्ट्रेट- 08518-277305, कुरनूल जनरल अस्पताल-9121101059, कंट्रोल रूम-9121101061 और पुलिस कंट्रोल रूम- 9121101075 का नंबर जारी किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आंध्र प्रदेश बस हादसा - फोटो : PTI
बस के दो चालकों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज
कुरनूल के एसपी विक्रांत पटेल ने कहा कि हादसे में जीवित बचे लोगों में से एक, एन रमेश की शिकायत के आधार पर, कुरनूल जिले के उलिंडाकोंडा पुलिस ने इस हादसे के संबंध में दो बस चालकों के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। इन चालकों पर बीएनएस अधिनियम की धारा 125(ए) (मानव जीवन को खतरे में डालना), 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि बाइक बस के नीचे घसीट गई और उससे निकली चिंगारियों से आग लटी गई। बस की बैटरियां, बस में ज्वलनशील सामान और कार्गो में रखे मोबाइल फोन ने आग को और भड़का दिया, जिससे यह दुखद घटना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें