#बवाल के बीच सीएम की घोषणा, शिवपाल ही रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष
#....जब प्रोटोकॉल तोड़ अकेली गाड़ी में मां से मिलने पहुंचा प्रधानमंत्री बेटा, तस्वीरें
#पायलटों से लाइसेंस मांग विवादों में फंसे राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे जवान
#कावेरी विवादः 22 साल की लड़की पर 42 बसों को जलाने का आरोप
#बोला शहाबुद्दीन, मेरे नाम का डर मीडिया या भाजपा से आता है
विज्ञापन
आज की पांच बड़ी खबरें
2 of 6
बवाल के बीच सीएम की घोषणा, शिवपाल ही रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष
समर्थकों के बवाल के बीच सीएम अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि समर्थक नेताजी को परेशान न करें, शिवपाल यादव ही प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे। बता दें कि यादव परिवार में सुलह के बाद अब शिवपाल और अखिलेश के समर्थक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
आज की पांच बड़ी खबरें
3 of 6
....जब प्रोटोकॉल तोड़ अकेली गाड़ी में मां से मिलने पहुंचा प्रधानमंत्री बेटा, तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है और उन्हें देश दुनिया से बधाई मिल रही हैं, लेकिन इन सबसे इतर वह अपनी मां से मिलने गांधीनगर पहुंचे। लेकिन इस बार यह मुलाकात कुछ खास अंदाज में हुई। देखिए तस्वीरें-
आज की पांच बड़ी खबरें
4 of 6
पायलटों से लाइसेंस मांग विवादों में फंसे राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे जवान
नई दिल्ली से वाराणसी जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के सुरक्षाकर्मियों पर हवाई जहाज के पायलटों से लाइसेंस मांगने का आरोप लगा है। यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने ईंधन की गुणवत्ता जांच की भी मांग की थी।
विज्ञापन
आज की पांच बड़ी खबरें
5 of 6
कावेरी विवादः 22 साल की लड़की पर 42 बसों को जलाने का आरोप
कावेरी नदी के पानी को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विवाद हुए विवाद में बसों को जलाने के मामले में एक 22 साल की लड़की को गिरफ्तार किया है। उस पर 42 बसों को जलाने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि भीड़ का नेतृत्व करने वाली इसी लड़की के इशारे पर लोगों ने एक प्राइवेट ट्रैवल फर्म की गाड़ियों में आग लगा दी थी।
बोला शहाबुद्दीन, मेरे नाम का डर मीडिया या भाजपा से आता है
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कहना है कि पत्रकार राजदेव की हत्या की जांच कर रही सीबीआई की टीम का वो पूरा सहयोग करेंगे। देश की प्रमुख जांच एजेंसी का एक दल शुक्रवार को सीवान पहुंच चुका है और वो नए सिरे से पत्रकार हत्याकांड की जांच कर रहा है।