फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

Fri, 27 May 2016 08:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
- फोटो : PTI
ममता बनर्जी ने लगातार दूसरी बार आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में 211 सीटों पर जीत दर्ज की है। 
राजनीतिक गलियारों में 'दीदी' के नाम से मशहूर ममता बनर्जी के बारे में आइए जानते है 15 ऐसी बातें, जो सिर्फ उनके करीबीयों को ही पता है...

1.ममता बनर्जी ने इस्लामिक इतिहास में परास्नातक किया है। वो इतिहास में स्नातक है। इसके अलावा उनके पास शिक्षा और कानून में भी डिग्री है।
विज्ञापन

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

2 of 15
2. ममता बनर्जी खाने को लेकर काफी संजीदा है। तेल और मसालेदार भोजन से ये परहेज करती हैं। सामान्य तौर पर इनके खाने में फूला हुआ चावल, चाकॅलेट और चाय शामिल रहता है लेकिन कुछ खास मौकों पर ये गहरी तली हुई आलू के पकौड़े को भी अपने खाने में शामिल करती हैं।
विज्ञापन

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

3 of 15
- फोटो : PTI
3.ममता बनर्जी सेहत पर खासा ध्यान रखती हैं। वो रोजाना 5 से 6 किलोमीटर पैदल चलती हैं। विधानसभा सत्र के दौरान भी विधानसभा के लान में ये अपने सहयोगियों और पत्रकारों के साथ देर तक टहलती रहती हैं।

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

4 of 15
- फोटो : PTI
4.पहनावे में ममता बनर्जी को एकरंगा बार्डर वाली सफेद सूती साड़ी पसंद है। ये साड़िया धनखली में बनती हैं।
विज्ञापन

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

5 of 15
mamata
5. ममता बनर्जी सादा जीवन जीने में विश्वास रखती हैं। दक्षिण कोलकाता के हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर स्थित उनके पैतृक निवास में आज भी भारी बारिश के दौरान पानी भर जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जब उनके घर गए थे तो वो उनकी सादगी देखकर दंग रह गए थे। ममता बनर्जी उस समय रेलवे मंत्री थी।
 
विज्ञापन

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

6 of 15
6. ममता बनर्जी को प्रकृति से बहुत प्यार है। उनके पास जब भी समय होता है तो वो हिमालय की तलहटी और मेदिनीपुर के जंगलों का दौरा कर आती हैं। 
विज्ञापन

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

7 of 15
mamata
7.बदसूरत भूदृश्य ममता बनर्जी को पसंद नहीं है। कोलकाता स्थित खूबसूरत सेंट्रल पार्क की योजना इनकी ही बनाई हुई है।

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

8 of 15
8.ममता बनर्जी को संगीत से काफी लगाव है।  इसीलिए इन्होंने कोलकाता में ट्रैफिक लाइट पर रवींद्र संगीत, टैगोर के गीत पेश किया।

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

9 of 15
mamata
9.ममता बनर्जी अक्सर बीरभूमि में अपने मां के घर के दौरे को याद करती रहती हैं। वहां के धान के खेतों में खेलना और गुलदस्ता बनाने के लिए धान के पौधे का प्रयोग उन्हें आज भी याद है।

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

10 of 15
- फोटो : PTI
10. राजनीति में पूरी तरह आने से पहले ममता ने एक स्टेनोग्राफर, एक प्राथमिक स्कूल शिक्षक, एक निजी ट्यूटर और यहां तक कि एक सेल्सगर्ल के रूप में भी काम किया है। 

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

11 of 15
11. बुरे दिनों में साथ देने वालों को ममता कभी नहीं भूलती है। पूर्व कांग्रेसी सुब्रतो मुखर्जी, जिन्हें उनके राजनीतिक जीवन का सूत्रधार माना जाता है, आज उनकी सरकार में मंत्री पद पर है।

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

12 of 15
mamata
12. ममता बनर्जी एक लेखिका भी है। अबतक वे कविता, निबंध और उपन्यासों के कई संस्करणों के लिख चुकी हैं। वह एक अच्छी चित्रकार भी है।

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

13 of 15
ममता बनर्जी
13. ममता बनर्जी को बंगाली लोक संस्कृति बेहद पंसद है। जब वो राज्य में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करती है तो वहां से स्थानीय हस्तशिल्प जरुर खरीदती है।

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

14 of 15
14. ममता बनर्जी एक नैसर्गिक कवि भी है। अपना एक लाइन की पंक्तियों से अक्सर वे अपनी विरोधियों को मुश्किल में डाल देती हैं।
 
विज्ञापन

ममता बनर्जी से जुड़ी 15 बातें, जो आप नहीं जानते

15 of 15
15. ममता बनर्जी तकनीक प्रेमी है। अपनी सरकार की उपलब्धियों पोस्ट करने के लिए वो नियमित रूप से सोशल मीडिया का उपयोग करती हैं। फेसबुक पर उनसे पूछे गए सवाल का वह जवाब भी देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें