फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट में पढ़िए 12 सितंबर की पांच बड़ी खबरें

Tue, 13 Sep 2016 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
#टीम चयन में रोहित को किसने दिलाया 'जीवनदान', किसकी 'किस्मत' रूठी
#कावेरी जल विवादः कर्नाटक और तमिलनाडु में 'जंग', उग्र हुआ विरोध 
#फिर जेल जाएगा शहाबुद्दीन, हंगामे के बाद नीतीश ने बुलाई मंत्रियों की बैठक
#मुलायम के करीबी दो मंत्रियों को CM अख‌िलेश ने किया बर्खास्त
#J&K: पुंछ में दोबारा मुठभेड़ शुरू, 24 घंटे के अंदर 8 आतंकी ढेर
Trending Videos
विज्ञापन

12 सितंबर की पांच बड़ी खबरें

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : getty
टीम चयन में रोहित को किसने दिलाया 'जीवनदान', किसकी 'किस्मत' रूठी  
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को एक तरह से 'जीवनदान' मिल गया है। उनके लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा था कि चयनकर्ता इस बार उन्हें टीम से बाहर कर किसी नए बल्लेबाज पर भरोसा जताएंगे, लेकिन जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो किसी भी नए खिलाड़ी की एंट्री टीम में नहीं हुई। चयनकर्ता, कोच और कप्तान ने टीम के पुराने खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया। 

 
विज्ञापन

12 सितंबर की पांच बड़ी खबरें

3 of 6
कावेरी जल विवाद
कावेरी जल विवादः कर्नाटक और तमिलनाडु में 'जंग', उग्र हुआ विरोध 
कावेरी जल विवाद पर तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने ताजा फैसले में कर्नाटक को थोड़ी राहत तो दी लेकिन इससे राज्य में विरोध प्रदर्शन का दौर थमा नहीं है। ताजा फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को कहा है कि वह कावेरी नदी से तमिलनाडु को 15 हजार क्यूसेक के बजाय 12 हजार क्यूसेक पानी दे।

12 सितंबर की पांच बड़ी खबरें

4 of 6
शहाबुद्दीन - फोटो : ANI
फिर जेल जाएगा शहाबुद्दीन, हंगामे के बाद नीतीश ने बुलाई मंत्रियों की बैठक
दो दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आए आरजेडी नेता शहाबुद्दीन को फिर से जेल जाना पड़ सकता है। शहाबुद्दीन के बेल पर जेल से बाहर आने के बाद मचे विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई। 

 
विज्ञापन

12 सितंबर की पांच बड़ी खबरें

5 of 6
मुलायम के करीबी दो मंत्रियों को CM अख‌िलेश ने किया बर्खास्त
सीएम अखिलेश यादव ने खनन मंत्री गायत्री प्रजापत‌ि और पंचायतीराज मंत्री राज क‌िशोर को सोमवार को बर्खास्त कर द‌िया है। बर्खास्तगी के ल‌िए सीएम ने राज्यपाल राम नाईक को पत्र भेजा ज‌िसके बाद राज्यपाल ने भूतत्व और खन‌िकर्म व‌िभाग देख रहे मंत्री गायत्री प्रजापत‌ि और मंत्री लघु स‌िंचाई, पशुधन एवं पंचायती राजव‌िभाग राज क‌िशोर को मंत्री पद से बर्खास्त कर द‌िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 सितंबर की पांच बड़ी खबरें

6 of 6
बदामी बाग कैंट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
J&K: पुंछ में दोबारा मुठभेड़ शुरू, अब तक 8 आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के पुंछ में आंतकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ एक बार फिर शुरू हो गई है। देर शाम अंधेरा होने के कारण सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन रोक दिया था जिसे सुबह होते ही फिर जारी कर दिया गया। इसी के साथ ही मुठभेड़ में मरने वाले आतंकियों संख्या 8 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें