फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से निकल ये खिलाड़ी बने टीम इंडिया के सुपरस्टार

Tue, 13 Sep 2016 11:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया - फोटो : getty
अक्सर लोग सोचते हैं कि क्रिकेटर बहुत पैसा कमाते हैं। मगर जरूरी नहीं कि सभी खिलाड़ियों ने हमेशा से अच्छे दिन देखे हों। कई खिलाड़ियों ने गरीबी से जूझकर अपनी मेहतन से टीम में जगह बनाई है। जानते हैं कौन हैं टीम इंडिया के वो खिलाड़ी:
Trending Videos
विज्ञापन

गरीबी से निकल ये खिलाड़ी बने टीम इंडिया के सुपरस्टार

2 of 8
रविंद्र जड़ेजा - फोटो : getty
रविंद्र जड़ेजा
सौराष्ट्र के क्रिकेटर रविंद्र जड़ेजा के पिता एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में वॉचमैन थे। परिवार में कमाने वाले इकलौते व्यक्ति होने के कारण उन्हें भी काफी मुश्किल दिनों का सामना करना पड़ा। मगर क्रिकेट ने जडेजा की किस्मत ही बदल दी।
विज्ञापन

गरीबी से निकल ये खिलाड़ी बने टीम इंडिया के सुपरस्टार

3 of 8
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : getty
भुवनेश्वर कुमार
अपनी मध्यम तेज गति से बल्लेबाजों पर लगान लगाने वाले भुवनेश्वर का बचपन मेरठ में बीता। किफायती गेंदबाजी के लिए मशहूर भुवी ने भी गरीबी का मुंह देखा है। उस दौर में उनके पिता और बहन ने उनकी काफी मदद की।

गरीबी से निकल ये खिलाड़ी बने टीम इंडिया के सुपरस्टार

4 of 8
उमेश यादव - फोटो : getty
उमेश यादव
टीम इंडिया के पेस बैटरी ग्रुप के मुख्य सदस्य उमेश यादव ने भी लंबे समय तक बुरे दिन देखे हैं। विदर्भ के लिए खेलने वाले उमेश यादव के पिता कोयले की खदान में काम करते थे। कभी सिपाही बनने की चाहत रखने वाले उमेश के लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाना भी मुश्किल था।
विज्ञापन

गरीबी से निकल ये खिलाड़ी बने टीम इंडिया के सुपरस्टार

5 of 8
मोहम्मद शमी - फोटो : getty
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी आज टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज हैं। शमी के पिता तौसिफ अली एक किसान हुआ करते थे। शमी के पिता को भी क्रिकेट का काफी शौक हुआ करता था। वे भी तेज गेंदबाज हुआ करते थे। इसके अलावा शमी के तीनों भाई भी तेज गेंदबाजी के शौकीन थे, मगर शमी ने अपना अलग मुकाम बनाया।
विज्ञापन

गरीबी से निकल ये खिलाड़ी बने टीम इंडिया के सुपरस्टार

6 of 8
इरफान पठान - फोटो : getty
इरफान पठान
टेस्ट क्रिकेट में ‘हैटट्रिक’ लेने वाले इरफान पठान सूरत की एक मस्जिद में बड़े हुए। इरफान और उनके भाई युसुफ का बचपन तंगहाली में गुजरा था। इरफान ने क्रिकेट की शुरुआत ‘सेकेंड हैंड’ किट से की थी, मगर फिर वो रातोंरात स्टार बन गए।
विज्ञापन

गरीबी से निकल ये खिलाड़ी बने टीम इंडिया के सुपरस्टार

7 of 8
मुनाफ पटेल - फोटो : getty
मुनाफ पटेल
वर्ल्ड कप 2011 जीतने वाली टीम के सदस्य रहे मुनाफ पटेल इस वक्त टीम से बाहर हैं। एक वक्त पर भारतीय पेस बैटरी का हिस्सा रहे मुनाफ काफी गरीबी से निकले हैं। मुनाफ के पिता किसी और के खेतों में काम कर अपनी रोजी रोटी कमाते थे। मुनाफ को भी कई बार कहा गया कि वो क्रिकेट छोड़कर परिवार का हाथ बटाएं।
विज्ञापन

गरीबी से निकल ये खिलाड़ी बने टीम इंडिया के सुपरस्टार

8 of 8
विनोद कांबली - फोटो : getty
विनोद कांबली
मुंबई से आने वाले पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने सचिन के साथ एक वक्त बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। कांजुमार्ग की एक चॉल में रहने वाले कांबली ने काफी मुश्किल वक्त देखा है। कांबली के पिता एक साधारण मैकेनिक हुआ करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें