फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मार्च 1993 ब्लास्ट का वो दिन जब दहल गई थी मायानगरी मुंबई

Fri, 16 Jun 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 6
1993 mumbai blasts case - फोटो : mid day
12 मार्च 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट यानि 24 साल पुराने मामले पर आज फैसला आ गया है। विशेष टाडा कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। 12 मार्च 1993 को मुंबई में 12 जगहों पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
1993 mumbai blasts case - फोटो : mid day
देश की आर्थिक राजधानी में हुए इन बम धमाकों के जख्म बेशक यहां के लोगों के शरीर पर हुए लेकिन इसका दर्द पूरे देश ने महसूस किया। मामले को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के इशारे पर अबु सलेम और उसके गुर्गों ने अंजाम दिया था। ये पहला आतंकवादी हमला था जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, इसे आज तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला भी माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
1993 mumbai blasts case - फोटो : mid day
मुख्य आरोपी अबु सलेम और मुस्तफा डोसा जेल में हैं जबकि मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम अभी पुलिस और जांच एजेंसियों की पकड़ से दूर है। आइए, एक बार डालते हैं सबसे बड़े आतंकवादी हमले पर एक निगाह, कैसे आजमगढ़ में मोटर मैकेनिक की दुकान करने वाले अबु सलेम और उसके गैंग ने एक झटके में ही पूरी मुंबई को दहला दिया था।

4 of 6
1993 mumbai blasts case - फोटो : mid day
मुंबई में हुए 12 सिलसिलेवार बम धमाकों में उस समय कुल 28 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ था। अगर आज की कीमत में इसका हिसाब लगाया जाए तो यह 500 करोड़ से ज्यादा बैठता है। शुरूआती जांच के बाद मुंबई पुलिस ने इन धमाकों का आरोप अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके परिवार पर लगाया। बाद में सीबीआई जांच में भी इसकी पुष्टि हुई की दाऊद इब्राहिम ने अपने गुर्गों की बदौलत मुंबई हमलों को अंजाम दिया।
विज्ञापन

5 of 6
1993 mumbai blasts case - फोटो : mid day
2012 में शुरू हुई सुनवाई में इन 7 आरोपियों पर 64 मुकदमा चलाया गया ‌था, जबकि 48 में बचाव पक्ष भी अदालत में पेश हुए थे। केस में 123 आरोपियों का ट्रायल 2006 में खत्म हो चुका है, जिसमें 100 को सजा सुनाई गई थी। इसमें दोषियों में अभिनेता संजय दत्त का नाम भी सामने आया था। बता दें कि अगर आज ये सात आरोपी दोषी साबित हुए तो उनको मौत की सजा भी सुनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
1993 mumbai blasts case - फोटो : ht
इसके अलावा इस केस से संबंधित 1,50,000 दस्तावेज हैं जिसमें पहले के मुकदमे का फैसला शामिल है। न्यायाधीश जी ए सानप ने 2012 में मुकदमा चलाया था उनके बयानों की रिकॉर्डिंग के दौरान सात आरोपियों में से हरेक से 14998 सवाल पूछे थे। इस हमले में अबु सलीम, मुस्तफा डोसा, करीमुल्लाह खान, फिरोज अब्दुल, रिया सिद्दकी, ताहिर मर्चैन्ट और अब्दुल क्यूम धमाकों की साजिश रचने के मुख्य अभियुक्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें