फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2016 की वो तस्वीरें जिन्होंने हर किसी को झकझोर डाला

Tue, 27 Dec 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
साल 2016 खत्‍म होने को है, तो ऐसे में बीते साल की कुछ ऐसी घटनाएं भी जेहन में ताजा हो रही हैं जिन्होंने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आइए डालते हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरों पर एक निगाह जो आपकी खट्टी मिठी यादों को ताजा कर देंगी। (सभी तस्वीरें बीबीसी से)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
omran - फोटो : bbc
सीरिया के ओलेप्पो शहर में चल रही बमबारी के बीच जिंदा बचे पांच साल के ओमरान दकनीश की इस तस्वीर ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। सीरिया में सरकार समर्थित सेना और विद्रोहियों के बीच चल रही फायरिंग के बीच खून से लथपथ ओमरान को जैसे तैसे युद्धक्षेत्र से बचाया गया था। बाद में एक एंबुलेंस में उपचार के दौरान की ये तस्वीर पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर छा गई।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : bbc
अलेप्पो की ही इस एक और तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। जहां हवाई बमबारी में पूरी इंसानी बस्ती ध्वस्त हो गई। इसी तबाही के बीच कुछ लोग अपने मासूमों के साथ सुरक्षित बचने की जद्दोजहद करते हुए।

4 of 11
libiya - फोटो : bbc
दुनियाभर में विभिन्न जगहों पर चल रहे युद्धों के बीच लोगों को अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़ना पड़ा। दर्दनाक ये रहा कि सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भी मौत ने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा। जानकारी के अनुसार साल 2016 में 3800 से ज्यादा लोगों की जान इसी चक्कर में चली गई। लीबिया से भागे लोगों को ले जा रहे एक जहाज से लोगों ने बीच समुंद्र में ही छलांग लगा दी जिसमें से कई लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 11
rio olympic - फोटो : bbc
नफरत और आतंकवाद की दर्दभरी तस्वीरों के बीच बीते साल कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई जिन्होंने इंसानियत का अलग ही चेहरा पेश किया। रियो ओलंपिक की इस तस्वीर को ही देख लीजिए जहां 5000 मीटर की रेस में काफी आगे दौड़ रही अमेरिकन धावक एबे डी अगोस्टिनो ने अचानक अपनी रेस बीच मेंही छोड़ दी। कारण, न्यूजीलैंड की निक्की हैंबलिन रेस में अचानक अपना नियंत्रण खोकर गिर गई थीं, ऐसे में उनकी मदद के लिए अगोस्टिनो सामने आईं।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : bbc
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान की यह तस्वीर भी काफी सुर्खियों में रही। जब डेमाक्रेटिक उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन के चुनाव प्रचार के दौरान उनकी एक समर्थक इस कदर भावुक हो गई कि लोग उन्हें देखकर हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन

7 of 11
china - फोटो : bbc
पहली नजर में रौंगटे खड़े कर देने वाली ये तस्वीर है चीन के ताइनामेन मांउटेन की है। जहां, पहाड़ की चोटी पर स्थित 100 मीटर के इस कांच के पुल को रोमांच के दीवानों के लिए खोल दिया गया। इस पुल पर चलना अपने आप में रोमांचक अनुभव है। साल 2016 की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। 

8 of 11
- फोटो : bbc
सोशल मीडिया पर वायरल हुई दुनियाभर की तस्वीरों के बीच अपने देश की यह तस्वीर भी काफी चर्चा में रही। मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान गणपति विसर्जन की इस तस्वीर में भक्तों का उल्लास देखते ही बनता है।

9 of 11
aleepo - फोटो : bbc
आमतौर पर ऐसी तस्वीरें विरोध प्रदर्शनों के दौरान भारत में ही देखने को मिलती हैं। लेकिन ये तस्वीर है नार्थ कीवू प्रोविंस की, जहां एक प्रदर्शनकारी को पुलिस के जवान इस तरह उठा कर ले जा रहे हैं।

10 of 11
- फोटो : bbc
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी जिंदादली और मस्तमौला स्वभाव को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस तस्वीर को ही देख लीजिए, जब मार्च में अर्जेंटीना के दौरे पर गए ओबामा एक डिनर के दौरान डांस करते लोगों को देख अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ फ्लोर पर उतर आए। फिर क्या था... बाकी नजारा आप खुद ही देख लीजिए। 
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : bbc
साल के शुरूआत में आई इस तस्वीर ने दुनियाभर को हिला कर रख दिया था। ये तस्वीर संकेत थी उस संकट की जिसे पूरी दुनिया जीका वायरस के नाम से जान रही थी। अफ्रीकन देशों में फैले जीका वायरस ने लाखों बच्चों को प्रभावित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें