रियो ओलंपिक में बैडमिंटन का रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाली पीवी सिंधू साल 2016 की सबसे लोकप्रिय भारतीय खिलाड़ी रहीं। गूगल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सिंधू इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय खिलाड़ी बनीं। उन्होंन भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे लोगों को पीछे छोड़ दिया। सिंधू को रियो ओलंपिक के फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी कैरोलीना मरीन ने तीन सेट तक चले मुकाबले में मात दी थी। वह बैडमिंटन में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
Trending Videos
विज्ञापन
साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
2 of 9
साइना नेहवाल
साइना नेहवाल:
गूगल द्वारा जारी साल 2016 की सूची के अनुसार लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल 9वें पायदान पर रहीं। चोट के कारण साइना रियो ओलंपिक में दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था। इस साल वह अधिकांश समय चोट से जूझती रहीं। बावजूद इसके वह इंटरनेट पर खोजी जाने वाली भारतीय खेल हस्तियों में शामिल रहीं।
विज्ञापन
साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
3 of 9
सानिया मिर्जा
- फोटो : getty
सानिया मिर्जा:
विश्व की नंबर एक महिला युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इस साल इंटरनेट पर खोजी जाने वाली 8वीं सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी रहीं। यह लगातार दूसरा साल है जब उन्होंने साल का समापन नंबर एक विश्व रैंकिंग के साथ किया। सानिया रियो ओलंपिक में मिश्रित युगल का कांस्य पदक जीतने से चूक गईं। अपनी युगल पार्टनर मार्टीना हिंगिस से अलग होने के बाद भी उनका विजय क्रम जारी रहा।
साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
4 of 9
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : getty
सचिन तेंदुलकर:
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के तीन साल बाद भी सचिन तेंदुलकर लगातार सुर्खियों में हैं। सचिन इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 7वें स्थान पर हैं। सचिन अभी राज्य सभा सांसद भी हैं। इसके अलावा आईएसएल की फुटबॉल टीम केरला ब्लास्टर्स के सह मालिक भी हैं। वह लगातार सामाजिक कार्यों में शामिल होते रहते हैं। सचिन रियो ओलंपिक खेलों में ब्रांड एम्बेस्डर भी थे। उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत तमिलनाडु में एक गांव को गोद लिया था जिसे उन्होंने पूरी तरह बदल डाला है।
विज्ञापन
साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
5 of 9
नरसिंह यादव
- फोटो : Getty
नरसिंह यादव:
रियो ओलंपिक से पहले ओलंपिक में भाग लेने और इसके बाद डोपिंग विवाद के कारण सुर्खियों में आने वाले भारतीय पहलवान नरसिंह यादव सुर्खियों में रहे। वह रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ करने वाले पहले पहलवान थे। लेकिन लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने रियो जाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया। लड़ाई हाईकोर्ट तक पहुंची। इसके बाद नरसिंह के रियो जाने का रास्ता साफ हुआ। लेकिन इसके बाद वह डोपिंग के जाल में फंस गए। नाडा की जांच में पहले वो दोषी पाए गए। इसके बाद ओलंपिक से पहले नाडा ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। लेकिन वैश्विक एंटी डोपिंग एजेंसी वाडा ने अंतिम दिन उनके ओलंपिक में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
साक्षी मलिक:
भारत के लिए रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक अचानक से सुर्खियों में आ गईं। उन्होंने रियो में भारत के लिए पहला पदक क्या जीता पूरे देश में खुशी की लहर दौड़े गई। कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी के बारे में हर कोई जानना चाहता था इसलिए उन्हें इंटरनेट पर ढूंढा गया। साक्षी गूगल की सर्च सूची नें पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
7 of 9
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
विराट कोहली:
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए यह करियर का सबसे अच्छा साल साबित हुआ। विराट ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में रन बनाए। इसके साथ ही वह साल में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। बतौर कप्तान वह एक भी टेस्ट मैच नहीं हारे। विराट ने साल 2013 में टेस्ट में तीन दोहरे शतक जड़े। बतौर कप्तान वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। इसके अलावा उनके अनुष्का शर्मा के साथ संबंध लगातार सुर्खियों में बने रहे। वह गूगल सर्च की सर्च में चौथे स्थान पर रहे।
साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
8 of 9
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
महेंद्र सिंह धोनी:
टीम इंडिया के सीमित ओवर के कप्तान अभी भी सबसे लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर बने हुए हैं। पिछले साल गूगल सर्च की सूची में वह सबसे ज्यादा ढूंढे जाने वालों में नंबर एक पर थे। इस बार उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। इस साल उनके जीवन पर आधारित फिल्म धोनी-एन अनटोल्ड स्टोरी रिलीज हुई। इस वजह से भी लोग फिल्म के साथ-साथ धोनी के निजी जीवन के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे।
साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
9 of 9
भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर
दीपा कर्माकर:
भारत की नई खेल सनसनी जिम्नास्ट दीपा कर्माकर गूगल में खोजे जाने वालों की सूची में पीवी सिंधू के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। ओलंपिक में जिम्नास्टिक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने वाली वह पहली भारतीय बनीं। रियो में पदक जीतने से वह मजह 0.150 अंक से चूक गईं। बावजूद इसके देश के लोगों ने उनके प्रयास को सराहा। अगस्त में ओलंपिक में भाग लेने के बाद दीपा ने अन्य किसी स्पर्धा में भाग नहीं लिया।