देश में जघन्य अपराध जनता के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था के लिए भी प्रमुख समस्या रहे हैं। इन अपराधों ने मानवता को शर्मसार तो किया ही है साथ ही यह सोचने पर मजबूर भी किया है कि तथाकथित सभ्य समाज में हम कितने सुरक्षित हैं। समाज के माथे पर कालिख की तरह लगी ये घटनाएं समाज के साथ-साथ मानवता के लिए जहर हैं।
निर्भया कांड हो या उन्नाव व कठुआ में हुई बलात्कार की घटनाएं, ये सभी आईना हैं जो हमें बताती हैं कि जिस दुनिया में हम रह रहे हैं वह असल में कैसी होती जा रही है। यह इस बात का प्रतीक भी है कि यदि जल्द ही सामाजिक और मानविक मूल्यों को बचाने के लिए हमने कुछ नहीं किया तो हम उस स्थिति में पहुंच जाएंगे जिसकी कल्पना मात्र भयावह है।
हम आपको बताने जा रहे हैं देश में घटित हुए 10 ऐसे जघन्य अपराध जिन्होंने देश को हिलाकर रख दिया। यहां यह बताना जरूरी है कि इन घटनाओं को भूलना हल नहीं है। इन घटनाओं को अपने दिल और दिमाग में पीड़ा की तरह लेकर चलना है, जिससे हम और आने वाली पीढ़ी यह समझ सके कि इस तरह की घटनाएं उसी समाज में हो रही हैं जिसमें हम रहते हैं और चुप रहना इसका समाधान नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
निर्भया कांड
2 of 11
16 दिसंबर 2016 की रात दिल्ली की सड़कों पर चलती बस में हुई यह घटना देश का सबसे कुख्यात मामला रहा है। 23 साल की एक छात्रा जो अपने मित्र के साथ एक निजी बस में सफर कर रही थी, उसे पीटा गया और उसके साथ बलात्कार किया गया। उस वक्त ड्राइवर समेत बस में छह लोग मौजूद थे। सभी ने छात्रा के साथ बलात्कार किया और उसके मित्र को भी मारा-पीटा।
लड़की को ऐसी चोटें आईं कि उसकी मौत हो गई थी। यह मामला जंगल की आग की तरह फैला, हजारों-लाखों की संख्या में लोग निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आए थे। देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना की निंदा की गई। घटना में चारों आरोपितों को मौत की सजा सुनाई गई और सर्वोच्च न्यायालय ने भी सजा में कोई राहत नहीं दी थी।
विज्ञापन
नीरज ग्रोवर हत्याकांड
3 of 11
मुंबई स्थित एक प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले नीरज ग्रोवर मई 2008 में मृत मिले थे। नीरज की लाश के कई टुकड़े कर दिए गए थे और उन टुकड़ों को तीन कूड़ा रखने वाले थैलों में भरकर उनमें आग लगा दी गई थी। नीरज की मित्र मारिया सुसेराज ने पुलिस के पास उनके गुमशुदा होने की शिकायत की थी। बाद में पता चला कि मारिया के प्रेमी लेफ्टिनेंट एमएल जेरोम ने नीरज की हत्या की थी। जेरोम को शक था कि नीरज और मारिया के बीच अवैध संबंध थे।
शीना बोरा हत्याकांड
4 of 11
शीना बोरा हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। हत्या करने के आरोप में शीना की मां और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को हिरासत में लिया गया। यहां बता दें कि इंद्राणी लंबे समय तक शीना को अपनी छोटी बहन बताती रही थी। गिरफ्तारी के बावजूद इंद्राणी शीना को अपनी छोटी बहन ही बताती रही थी। इस हत्याकांड में इंद्राणी और उसके पति पीटर मुखर्जी के अस्पष्ट वित्तीय लेनदेन भी सामने आए थे।
विज्ञापन
नीतीश कटारा हत्याकांड
5 of 11
ऑनर किलिंग के इस मामले में नेता डीपी यादव के बेटे विकास ने नीतीश कटारा की निर्ममता से हत्या कर दी थी। नीतीश का विकास की बहन भारती यादव से संबंध थे लेकिन विकास ने अपनी बहन के प्रेम को कभी स्वीकार नहीं किया। रिपोर्ट के मुताबिक विकास ने नीतीश को बुरी तरह से पीटा था कि पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करवाना पड़ा था। फिलहाल विकास उम्रकैद की सजा काट रहा है।
विज्ञापन
थाने सामूहिक हत्याकांड
6 of 11
28 फरवरी 2016 को हसनैन वारेकर ने आत्महत्या करने से पहले अपने ही परिवार के 14 लोगों की हत्या कर दी थी। जांच में पता चला था कि कुछ साल से वारेकर के अपने माता-पिता से संबंध तनावपूर्ण थे। इसके अलावा वारेकर की खराब आर्थिक स्थिति ने परिवार के साथ उसके संबंधों को और खराब कर दिया। वारेकर ने आयात का व्यवसाय शुरू करने के लिए करीब 68 लाख का कर्ज भी लिया था लेकिन व्यापार सफल नहीं हो पाया। उसने अपने परिवार के सोने के आभूषण भी गिरवी रख दिए थे और परिवार के कुछ सदस्यों से कर्ज भी लिया था।
विज्ञापन
निठारी कांड
7 of 11
2007 में सामने आए निठारी कांड ने देश में दहशत का माहौल बना दिया था जब नोएडा के निठारी गांव में मोनिंदर सिंह पंढेर के घर में बच्चों और व्यस्कों के शव मिले। जांच में सामने आया कि पंढेर का नौकर सुरेंद्र कोली महिलाओं और कभी-कभी को नाबालिगों का बलात्कार करता रहा था। कभी-कभी वह उनके शरीर के अंगों को खाता भी था, एक मामले में तो उनके शरीर के अंग पकाए भी थे।
2009 में पंढेर को एक मामले में बरी कर दिया गया था, लेकिन एक और केस में वह अब भी आरोपी है। वहीं, कोली पर 15 मुकदमे दर्ज किए गए जिनमें से पांच में वह दोषी सिद्ध हुआ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है।
जेसिका लाल हत्याकांड
8 of 11
1999 में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने जेसिका लाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वजह ये थी कि जेसिका ने मनु को शराब देने से मना कर दिया था। केस में गर्माहट तब आई जब ट्रायल कोर्ट ने मनु शर्मा को बरी कर दिया। फास्ट ट्रैक ट्रायल के द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट ने उसे दोषी पाया। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
प्रद्युम्न ठाकुर हत्याकांड
9 of 11
सितंबर 2017 में गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के बाथरूम में कक्षा दो के छात्र का शव मिला था। पहली जांच रिपोर्ट में छात्र की हत्या में यौन उत्पीड़न होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद बस कंडक्टर को हिरासत में लिया गया था। बाद में जांच में पता चला कि परीक्षाएं स्थगित करवाने के लिए 11वीं के छात्र ने उसकी हत्या की थी। फिलहाल, इस मामले की जांच अभी चल रही है।
आरुषि-हेमराज हत्याकांड
10 of 11
आरुषि तलवार और हेमराज, इन दो नामों ने मई 2008 में देश को हिलाकर रख दिया था। आरुषि और उसके घरेलू नौकर हेमराज की हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में मामले में आरोपितों के कई नाम सामने आए। मामले में मोड़ 2013 में आया जब आरुषि के माता-पिता को दोषी माना गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
हालांकि इस निर्णय की आलोचना भी हुई कि फैसला कमजोर सबूतों के आधार पर लिया गया है। तलवार दंपती ने इस निर्णय के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की जहां 2017 में कोर्ट ने यह मानते हुए कि सबूत पर्याप्त नहीं हैं, उन्हें बरी कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि आरुषि का सिर गोल्फ खेलने वाली छड़ी से कुचला गया था और खुखरी से गला रेता गया था।
आरुषि हत्याकांड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने तलवार दंपती को बरी किए जाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध नेता प्रमोद महाजन की हत्या उन्हीं के छोटे भाई प्रवीण महाजन ने दिनदहाड़े कर दी थी। भाई की हत्या करने के बाद प्रवीण ने पास के पुलिस थाने में जाकर अपना जुर्म कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया था। सुनवाई के दौरान प्रवीण ने कहा था कि प्रमोद ने उसे अपने पालतू कुत्ते की तरह पाला था। प्रवीण को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन मार्च 2010 में ब्रेन हैमरेज के चलते उसकी मृत्यु हो गई थी।