भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में हुए किसान आंदोलन ने आज उस वक्त उग्र रूप ले लिया जब उन्हें दिल्ली में एंट्री करने से पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन का उपयोग किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए तो कई बेहोश हो गए। देर शाम तक किसान पुलिस से भिड़ते रहे। किसान संघ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच एक बैठक भी हुई लेकिन उस बैठक का कुछ नतीजा नहीं निकला और रैली का नेतृत्व कर रहे नरेश टिकैत ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
Kisan Rally
आंदोलनकारियों और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच हुई बैठक में किसानों की 7 मांगों पर सहमति बनी है। सुरेश राणा ने राजनाथ सिंह के घर के बाहर हो रही बैठक खत्म होने के बाद ऐलान किया कि किसानों और सरकार के बीच 7 मुद्दों पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
3 of 15
Kisan rally
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत किसान संघ के नेताओं के साथ गाजीपुर सीमा पर बैठे किसानों से मिले और जिन मुद्दों पर बैठक में सहमति बनी थी उनका ऐलान भी किया।
4 of 15
Kisan rally
केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बाद भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि वो सरकार से संतुष्ट नहीं हैं और अभी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम खुश होते तो सरकार की जय-जयकार करते लेकिन ऐसा नहीं है। वहीं आज अजित सिंह भी किसानों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 15
Kisan rally
इससे पहले किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए यूपी से दिल्ली में प्रवेश करने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद हजारों किसान बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली में घुस गए।
विज्ञापन
6 of 15
Kisan rally
पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारों और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। इस दौरान दर्जनभर किसान घायल हो गए। इससे पहले पुलिस-प्रशासन ने नरेश टिकैट से फोन पर बात की और उनसे शान्ति बनाए रखने की अपील की थी।
विज्ञापन
7 of 15
Kisan rally
इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जब एक पत्रकार ने किसानों की पदयात्रा के बारे में पूछा तो वो बोले कि आखिर क्यों किसानों को दिल्ली में नहीं घुसने दिया जा रहा? उन्हें दिल्ली में घुसने से नहीं रोका जाना चाहिए। यह गलत बात है। हम किसानों के साथ हैं।
8 of 15
Kisan rally
इस बीच, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला भी किसानों के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी की जयंती पर मोदी सरकार ने दिखा दिया है कि ये सरकार आजादी से पहले वाली ब्रिटिश सरकार से किसी मामले में कम नहीं है। उस वक्त अंग्रेज सरकार किसानों का उत्पीड़न करती थी वहीं आज मोदी सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग रही है।
9 of 15
Kisan rally
किसानों को आरएलडी अध्यक्ष अजित सिंह का भी समर्थन मिला। आरएलडी प्रमुख ने भी किसानों से बात की और उनके आंदोलन में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के प्रदर्शन को बिल्कुल जायज करार दिया है।
10 of 15
Kisan rally
अखिलेश ने कहा कि किसानों के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया। ऐसे में यह स्वाभाविक ही है कि किसान प्रदर्शन करेंगे।
11 of 15
Kisan rally
किसान रैली में कई राज्यों के किसान शामिल हुए। पंजाब से भी काफी मात्रा में लोग दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार से अपनी मांगे रखीं।
12 of 15
Kisan rally
किसान रैली में जब किसान ज्यादा उग्र हो गए तो पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दी। इस दौरान कई किसान घायल भी हो गए।
13 of 15
Kisan rally
रैली कर रहे किसानों ने दिल्ली जाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दल्ली में एंट्री नहीं करने दी। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
14 of 15
Kisan rally
दिनभर के शोरगुल के बाद भी किसानों को दिल्ली में एंट्री नहीं मिली। इसके बाद थके हारे कुछ किसानों को जहां जगह मिली वहीं सो गए।