फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पति के पांव दबाते-दबाते पत्नी ने कर डाला वो काम, वीडियो देखेंगे तो शर्मा जाएंगे

Tue, 04 Sep 2018 04:49 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
1 of 4
Husband Wife
बचपन से ही लड़कियों को यह बात घुट्टी की तरह पिलाई जाती है कि पति की सेवा करने से पुण्य मिलता है। हालांकि, दादी-नानी ने यह नहीं बताया था कि सेवा करने से पुण्य मिलता कैसे है। मगर एक समझदार महिला ऐसी है जिसने तमाम जनानियों को खुद प्रैक्टिकल करके यह बात समझा दी है।

2 of 4
Husband Wife
सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके एक वीडियो में पत्नी बड़ी लगन से पति की सेवा करती नजर आ रही है। पतिदेव चारपाई पर लेटे हुए हैं और पत्नी झुककर उनके पांव दबाती दिख रही हैं। हालांकि, घूंघट की वजह से महिला का चेहरा दिख नहीं रहा।

3 of 4
Husband Wife
खैर, पांव दबाते-दबाते वह चुपके से पति के पिछले पॉकेट में हाथ डालती है और नोट निकालने की कोशिश करती है। जैसे ही पति को शक होता है वह मुड़कर देखता है। मगर चालाक पत्नी हाव-भाव बदल लेती है और पांव दबाना जारी रखती है। 
विज्ञापन

जैसे ही पति दोबारा आंखें बंद कर लेता है, महिला झट से पॉकेट से नोट निकालकर अपने कपड़े में छुपा लेती है। जिस तरह पांव दबाने के बहाने पत्नी ने पति को चूना लगाया, उसे देख लोग खूब मजे ले रहे हैं। देखिए वीडियो-
Next
AU ऐप में पढ़ें