फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes in Hindi: जब चंटू केले खरीदने गया, पढिेए मजेदार चुटकुले

Thu, 20 Oct 2022 06:18 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Chutkule in Hindi: हंसने-मुस्कुराने से आप प्रसन्न रहते हैं और तरोताजा महसूस करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित रूप से हर दिन हंसना और मुस्कुराना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से हंसते रहते हैं तो हमारे शरीर का रक्त संचार सही रहता है, जिससे हम कई गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आप तरोताजा महसूस करते हैं और आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहता है। हंसी एक ऐसी दवा है जो आप कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती है।  हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

चंटू केले खरीदने गया...
चंटू: एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला: दस रूपये का है
चंटू: चार रूपये में दे दो!
दुकानवाला: चार रूपये में सिर्फ छिलका दूंगा..!!
चंटू: ये लो छह रूपये सिर्फ केला दो, छिलका तूम रख लो...!!
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पति अचानक से पत्नी को खरी-खोटी सुनाने लगा।
लोगों ने पूछा क्यों डांट रहे हो बेचारी को?
पति बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए. मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
आधी रात को गप्पू अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया...
जैसे ही दरवाजा खटखटाया
सपना- कौन है?
गप्पू- मैं हूं
सपना- मैं कौन?
गप्पू- अरे बेवकूफ, तू सपना है और कौन।

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- कहां पर हो?
पति- स्कूटर से गिर गया हूं एक्सीडेंट हो गया है, हॉस्पिटल जा रहा हूं।
पत्नी - ध्यान रखना, टिफिन टेढ़ा ना हो जाये, वरना दाल गिर जाएगी।
राजू पहाड़ों पर पैराशूट बेच रहा था
एक ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो?
राजू- तो आपके पूरे पैसे वापस।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें