फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: संता ने बंता को दिया धमाकेदार जवाब, जानकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Tue, 07 Dec 2021 03:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
अगर अपने आप से मानसिक तनाव और चिंता को दूर रखना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल दें, क्योंकि हंसने से इंसान स्वस्थ रहता है। योगगुरु और डाॅक्टर दोनों इंसान को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से कई बीमारियां लोगों से दूर रहती हैं। जिस तरह से स्वस्थ रहने के लिए खान-पान जरूरी है उसी तरह हंसना भी जरूरी है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए एक से बढ़कर एक मजेदार जोक्स और धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं। 

रमेश- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए? 
सुरेश- नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा.. ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है! 
रमेश- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है? सही तो कह रही थी नर्स ! 
सुरेश- अरे... वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए, तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए।

बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते है।

पिता- क्यों ? 

बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

संता ने बंता से कहा- मैं अमेरिका जाने की सोच रहा हूं।
बंता- बहुत बढ़िया। भला कितना खर्च हो जाएगा?
संता- एक पैसा भी नहीं। भला सोचने में पैसा कहां खर्च होता है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने एक राह चलती अजनबी लड़की से पूछा- आपने पहचाना मुझको?
लड़की- नहीं, कौन हो आप?
संता- मैं वही हूँ जिसे आपने परसों भी नहीं पहचाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बहू अपने ससुर से- बाबू जी इलाइची खत्म हो गई है, आप आते हुए ले आएंगे ससुर।

बेटा इलाइची तुम्हारी सास का नाम है और हमारे घर में बड़ों का नाम नहीं लिया जाता 

बहू- जी ठीक है मैं आगे से ध्यान रखूंगी… अगली बार … 

बहू- पिता जी मां जी खत्म हो गई है , बाज़ार से लेते आना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें