फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी, बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? कैदी ने दिया मजेदार जवाब

Wed, 20 Sep 2023 06:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes in Hindi: हंसने से हर इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वजह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है तो, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी। 
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...
पत्नी- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने 
पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98...पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया
मुझे?
सन्नाटा...छा गया
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी..., बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।

Jokes Hindi: पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं? पति ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटे के रिपोर्ट कार्ड पर इंजीनियर पिता ने अंगूठा लगाया...
बेटा- पापा आप तो पढ़े लिखे हो फिर अंगूठा क्यों?
पापा- तेरे मार्क्स देखकर टीचर को नहीं लगना चाहिए कि 
तेरे पिता पढ़े लिखे हैं। 

Jokes: जीजा- जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो चालन क्यों कटा? साली का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- यार मैं घरवालों से बड़ा परेशान हूं।
बंता- क्यों?
संता- अरे उनको घड़ी में टाइम तक देखना नहीं आता।
बंता- मतलब?
संता- सुबह-सुबह मुझे जबरदस्ती उठा देते हैं,
और बोलते हैं - उठ जा, देख कितना टाइम हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें