फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पप्पू की बात सुनकर डाॅक्टर हुआ बेहोश, पढ़िए वायरल चुटकुले

Sun, 07 Jun 2026 12:04 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हं
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Viral Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह न सिर्फ मन को खुश रखता है, बल्कि तनाव को भी दूर करता है। हर दिन कुछ पल खुलकर हंसने से मानसिक दबाव कम होता है और व्यक्ति अधिक ऊर्जावान महसूस करता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि हंसी कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में मददगार हो सकती है। इसी वजह से हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे। तो तैयार हो जाइए मुस्कुराने और ठहाके लगाने के लिए।

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...! 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला -
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना...?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है...!
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
डॉक्टर- क्या बात है...?
पप्पू- जी कुत्ते ने काट लिया है...!
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो...!
पप्पू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था...!

Jokes Hindi: गर्लफ्रेंड- मेरी एक-एक सांस पर हजारों लड़के मरते हैं, ब्वॉयफ्रेंड ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...!
पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं, उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...!
लड़की वालों के आते ही
बेटा- पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है, अंदर कर देता हूं...!
पापा बेहोश...!

Jokes in Hindi: लड़का- जी आप क्या करती हो? लड़की का जवाब सुनते ही हुआ फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? 
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था। 
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें