फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

Thu, 19 Mar 2026 07:03 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी होता है। बड़े-बड़े डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को थोड़ी रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes:  चुटकुले हल्के-फुल्के मजाकिया किस्से होते हैं जिसे पढ़कर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। चुटकुलों की खासियत होती है कि इसे पढ़कर इंसान अकेले में भी मुस्कुरा सकता है। चुटकुलों की दुनिया में हर तरह की स्थितियों और हर तरह के हास्य के लिए जोक्स मौजूद हैं। देखा जाए तो चुटकुले किसी न किसी स्थितियों पर बने व्यंग्य होते हैं। चुटकुले सुनकर हमारा मन खुश होता है जिससे आसपास सकारात्मक माहौल का संचार होता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी होता है। 

सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था... 
पति- अगर मैं मर गया तो? 
मीना- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी? 
मीना- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे? 
बेचारा पति अभी भी सदमे में है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
जज- तुमने पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी?
चोर- उसने ही कहा था कि अगर जमानत चाहते हो तो पहले जेब गरम करो।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो? 
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं... 
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां? 
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, 
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं... उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।

Hindi Jokes: सब्जी वाले से पप्पू- कैसे पता कि भाभी पढ़ी-लिखी हैं, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
 

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं 
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और  शादी के लिए  केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती? 

Comedy Jokes: डॉक्टर- तुझे ऐसी दवाई दूंगा कि तू फिर से जवान हो जाएगी, ताई का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी ने देखा ऐसा सपना कि पति बोला वापस सो जाओ
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें