हंसना हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। खुलकर हंसने से न सिर्फ हमारा मन खुश रहता है, बल्कि ये हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए हर इंसान को जीवन में रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। ऐसा करने से मन हल्का रहता है साथ ही मानसिक तनाव कम होता है। इसके लिए आप कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, दोस्तों के साथ आप हंसी मजाक कर सकते हैं या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
पप्पू अपनी नई नवेली बीवी के साथ सब्जी खरीदने गया...
सब्जी वाला- भैया, बहूरानी काफी पढ़ी-लिखी लगती हैं!
पप्पू (इतराते हुए) बोला- एमबीए किया है इन्होंने पर तुमने कैसा जाना?
सब्जी वाला- थैले में टमाटर नीचे और कद्दू ऊपर जो रख रही हैं...!!!
पप्पू बेहोश...