फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: चाय की टपरी पर दोस्तों की बैठकी में सुना दें ये 5 मजेदार चुटकुले, बन जाएगा खुशियों का माहौल

Mon, 03 Feb 2025 07:53 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे आपको पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। असल में हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। हंसने से न सिर्फ मानसिक तनाव कम होता है, बल्कि यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। हंसने से आपके शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन का स्त्राव होता है, जो दर्द निवारक और तनाव कम करने वाला होता है। हंसने के लिए आप कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, मजेदार किताबें पढ़ सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं। इसके अलावा आप चुटकुले पढ़ सकते हैं। आइए कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ते हैं...

सरकार ने नए ट्रैफिक नियम बनाए  'पुरुष हो या स्त्री, सभी दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा 
यह फरमान सुनते ही चिंटू की पत्नी तुरंत अपने कमरे में गई…
और अपनी अलमारी खोलकर बोल पड़ी : हे भगवान,
अब मुझे इतने सारे मैचिंग हेलमेट भी खरीदने पड़ेंगे।
चिंटू ने भी लगाया अपना दिमाग और टू व्हीलर ही बेच डाली।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर-आज मैं क्विज प्रतियोगिता कर रही हूं  सभी बच्चे जल्दी-जल्दी जबाब देना
टीचर- बताओं मधुमक्खी हमें क्या देती है
बच्चा- शहद
टीचर- पतली बकरी क्या देती है
बच्चा- दूध...
टीचर और मोटी भैंस हमें क्या देती है
बच्चा- होमवर्क
दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
पति (सहमकर)- हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी- तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
पति- कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
पत्नी- ध्यान कहां रहता है आप का...आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी- झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
पति- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
पत्नी- सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है।
उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना। वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू - कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें