जब आप अंदर से खुश होते हो तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए मन का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है और मन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हंसना बेहद बहुत जरूरी है। हंसने से व्यक्ति मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करता है, जिससे उसकी मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। हंसने से याददाश्त अच्छी होती है। सिर्फ यही नहीं हंसने से हमें दर्द में भी आराम मिलता है। इसलिए कोशिश करें रोजाना खुल कर हंसे और अपने आसपास मौजूद लोगों भी हंसाएं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स और चुटकुले, जिन्हें आप पढ़कर पक्का लोटपोट होने वाले हैं.......
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...!
अब पति सदमे में है...!