फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पप्पू- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? गप्पू ने दिया गजब का जवाब

Sun, 03 Apr 2022 03:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
 funny chutkule in hindi: आज की इस भागमभाग जिंदगी में लोगों पर काम का बोझ बढ़ गया है। ऐसे में इंसान अपने लिए बहुत कम समय निकाल पाता है जिसकी वजह से उदासी और टेंशन जैसी समस्याओं से घिर जाता है। अगर हम नियमित रूप से हंसते रहेंगे, तो इन परेशानियों से बचे रहेंगे। हंसने-मुस्कुराने से घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। सेहतमंद रहने के साथ ही हंसने के कई फायदे हैं। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा बुरा वक्त भी जल्द ही बीत जाता है। हंसने से हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपकी उदासी को दूर करने के लिए हर रोज नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला
टीचर- बताओ ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?
स्टूडेंट- सर नहीं घुलेगा
टीचर- शाबाश......लेकिन तुम्हें कैसे पता?
टीचर- सर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता तो आप हमसे मांगते, अपनी जेब से नहीं निकालते।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पप्पू- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? 

गप्पू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा... और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा।
विज्ञापन

3 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

महिला- सही रेट लगाओ भईया... हम हमेशा इसी दुकान से सामान लेते हैं...
दुकानदार- भगवान से डरो बहनजी, हमारी दुकान की तो कल ही ओपनिंग हुई है।

4 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
दादी और पोता आपस में बात करते हुए... 

दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है। देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है।

पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है।
विज्ञापन

5 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है 

पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने 

पत्नी- अच्छा, उपमा में फिर नमक ज्यादा है 

पति बेहोश।
विज्ञापन

6 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : Pixabay
चिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था एक विदेशी आदमी आया और उसने चिंटू को रोका 

चिंटू- ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या? 

विदेशी- मुझे ताज महल जाना है 

चिंटू- तो जा ना, सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : Pixabay
पत्नी के तलाक देने के बाद, एक शख्स ने अपने दोस्त से पूछा-

अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी?

दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा खुश हूं।

पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,

अब एक का ही करना पड़ता है।

सुनते ही जोर जोर से हंसने लगा दोस्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें